फ्रांस में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में सुरभि भारतीय टीम की कोच

सुरभि मिश्रा बुधवार को भारतीय टीम के साथ फ्रांस के लिए रवाना होंगी।

फ्रांस में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में सुरभि भारतीय टीम की कोच
जयपुर। फ्रांस के नैन्सी में 11 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए जयपुर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मिश्रा को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

जयपुर। फ्रांस के नैन्सी में 11 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लिए जयपुर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मिश्रा को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। सुरभि मिश्रा बुधवार को भारतीय टीम के साथ फ्रांस के लिए रवाना होंगी। द स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सैक्रेटरी जनरल साइरस पोंचा ने सुरभि को भारत की जूनियर बॉयज और गर्ल्स टीम का कोच नियुक्त किया है। 

सुरभि ने बताया कि भारत की बॉयज टीम में अर्णव सरीन, कृष्णा मिश्रा, पार्थ अम्बानी, शौर्य बाव, आर्यन प्रताप सिंह शामिल हैं, वहीं गर्ल्स टीम में अनाहत सिंह, एश्वर्या खूबचंदानी, यवन गुप्ता, अभिशेखा शैनन, शमीना रियाज और पूजा आरती खेलेंगी। अनाहत सिंह हाल ही बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेकर लौटी हैं, जबकि शमीना ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद रियाज की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि 11 से 16 अगस्त तक बॉयज और गर्ल्स के व्यक्तिगत चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे, 17 से 21 अगस्त तक बॉयज टीम चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। बॉयज टीम चैंपियनशिप में भारत समेत 23 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार