भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले बोले भारतीय कप्तान, कहा- मुझ पर गंभीर और अगरकर का दबाव नहीं 

कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले बोले भारतीय कप्तान, कहा- मुझ पर गंभीर और अगरकर का दबाव नहीं 

शुभमन गिल का कहना है कि कप्तान के तौर पर उनके पहले दौरे को लेकर उन पर मुख्य कोच गौतम गंभीर या मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कोई दबाव नहीं है।

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि कप्तान के तौर पर उनके पहले दौरे को लेकर उन पर मुख्य कोच गौतम गंभीर या मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कोई दबाव नहीं है। गिल को रोहित शर्मा की जगह लाल गेंद प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। गिल इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। 

कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी :

दिनेश कार्तिक के साथ विशेष बातचीत में गिल ने कहा कि कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें गंभीर तथा अगरकर की ओर से पूरी आजादी दी गई है जिससे वह लीडर के तौर पर उभर सकें। भारतीय टेस्ट कप्तान ने कहा कि उन्हें खुद से उम्मीदें हैं, लेकिन मुख्य कोच या अगरकर की ओर से उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। गिल ने कहा, उम्मीदों के बारे में मैंने गंभीर और अजीत  से कई बार बात की है। वे बस यही चाहते हैं कि मैं एक लीडर के तौर पर खुद को अभिव्यक्त कर सकूं। वे मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं जिसके लिए मैं सक्षम नहीं हूं। उस संदर्भ में, मुझे नहीं लगता कि उनसे कोई उम्मीद या दबाव है, लेकिन एक लीडर और एक खिलाड़ी के तौर पर आपको खुद से कुछ उम्मीदें जरूर होती हैं। इसलिए ये वो उम्मीदें हैं जो मुझे खुद से हैं, लेकिन इन दोनों का कोई दबाव नहीं है। 

टेस्ट कप्तान के तौर पर क्या है लक्ष्य ?

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

गिल ने कहा कि भारतीय टीम के साथ खिताब जीतने के अलावा वह एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं जहां खिलाड़ी काफी सुरक्षित और खुश महसूस करें। उन्होंने कहा, सभी ट्रॉफियों के अलावा, मैं आदर्श रूप से एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहूंगा जहां हर कोई बहुत सुरक्षित और खुश हो। मुझे पता है कि यह बहुत मुश्किल माहौल हो सकता है, खासकर सभी प्रतियोगिता या जितने मैच हम खेलते हैं और अलग-अलग टीमें आती हैं, लेकिन अगर मैं ऐसा करने में सक्षम हूं, तो यही मेरा लक्ष्य होगा।

Read More एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात