महिला हॉकी के लिए रोमांच से भरा रहा साल 2023

महिला हॉकी के लिए रोमांच से भरा रहा साल 2023

2023 में पहली छमाही के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगस्त 2023 में सलालाह में आयोजित हॉकी5एस एशिया कप जीता। उन्होंने तेज रफ्तार के साथ एशियाई खेलों में प्रवेश किया।

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी के लिये 2023 का साल रोमांच की सुखद अनुभूति से परिपूर्ण रहा। टीम पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए सीधे क्वालीफिकेशन से चूक गईं, लेकिन झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 को जीत कर वापसी की। इसके अलावा भारतीय महिलाओं ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ एफआईएच विश्व रैंकिंग हासिल की है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

भारतीय टीम ने अपना ध्यान पूरी तरह से हांगझाउ 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर केंद्रित करते हुए, साल की शुरुआत जनवरी में दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैचों के साथ की और उसके बाद मई 2023 में तीन मैचों की सीरीज के लिये ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। टेरासा में चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में भारत मेजबान स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ अजेय रहा।

2023 में पहली छमाही के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने अगस्त 2023 में सलालाह में आयोजित हॉकी5एस एशिया कप जीता। उन्होंने तेज रफ्तार के साथ एशियाई खेलों में प्रवेश किया। वे टूर्नामेंट के पूल चरण में अजेय थे, लेकिन सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ 0-4 से हार गए, इस प्रकार स्वर्ण पदक मैच से चूक गए और अंतत: पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के लिए सीधे योग्यता के लिए विवादों के बीच बाहर हो गए। हालाँकि, वे चीन से कांस्य पदक लेकर स्वदेश लौटे।

2023 में टीम के प्रदर्शन को याद करते हुए भारत की शीर्ष गोलकीपर और कप्तान सविता ने कहा '' यह एक अछ्वुत वर्ष रहा है। हमारे बीच उतार-चढ़ाव आए लेकिन एक टीम के रूप में हम लगातार मजबूत होते गए। पेरिस 2024 में सीधे प्रवेश से चूकने का एक अफसोस है लेकिन यह खेल का अभिन्न अंग है। हमने उस निराशा को पीछे छोड़ दिया है और अपनी सीख पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

Read More गुवाहाटी में सितारों की चमक : जयपुर के हिस्से बची ‘खुरचन’, जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं दिखेगी रोहित-धोनी-विराट की झलक

इसके बाद भारत ने फाइनल में जापान पर 4-0 की शानदार जीत के साथ झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 जीती और नवंबर में अपनी सर्वश्रेष्ठ एफआईएच विश्व रैंकिंग (2368.83 अंकों के साथ नंबर छह) हासिल की।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

उन्होंने कहा '' हम साल का समापन शानदार तरीके से कर रहे हैं, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रांची में हमने शानदार प्रदर्शन किया था। हम टूर्नामेंट में अजेय रहे थे और पूरे साल में बहुत कुछ सीखने को मिला। हम विश्व रैकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जो हमारी अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग।"

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

भारतीय महिला टीम की 2024 की शुरुआत व्यस्त कार्यक्रम से होगी। भारत जनवरी में होने वाले सभी महत्वपूर्ण एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 और एफआईएच हॉकी विश्व कप ओमान 2024 में भाग लेगा। टीम फरवरी से ओडिशा में एफआईएच प्रो लीग 2023/24 सी•ान में भी हिस्सा लेगी।

सविता ने कहा '' निश्चित रूप से नए साल की व्यस्त शुरुआत होगी। हम इस समय एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और राष्ट्रीय शिविर में बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उसी स्थान पर खेलेंगे जहां हमने एशियाई जीता था। हम एक रोमांचक 2024 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत