यूएस ओपन : अल्कारेज-ड्रेपर दूसरे दौर में पहुंचे, पेट्रा क्वितोवा ने हार के बाद किया टेनिस को अलविदा

मुचोवा ने वीनस को बाहर किया 

यूएस ओपन : अल्कारेज-ड्रेपर दूसरे दौर में पहुंचे, पेट्रा क्वितोवा ने हार के बाद किया टेनिस को अलविदा
दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा ने यूएस ओपन के पहले दौर में हार के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया।

वाशिंगटन। दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा ने यूएस ओपन के पहले दौर में हार के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया। 35 वर्षीय चेक खिलाड़ी ने विंबलडन से पहले घोषणा की थी कि न्यूयॉर्क उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। क्वितोवा फ्रांस की डायने पैरी से 6-1, 6-0 से हार गईं। क्वितोवा ने खुलासा किया कि उन्हें तीन हफ्ते पहले कोविड-19 हुआ था और उन्हें अपनी फिटनेस से जूझना पड़ रहा था। क्वितोवा ने 31 डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते हैं, जिनमें 2011 और 2014 में विंबलडन में ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं, आठ शीर्ष-10 सीजन (2011-15, 2018-20) में जगह बनाई और 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

रुब्लेव, रूड और टियाफो भी आगे बढ़े :

रूस के आंद्रेई रुब्लेव, नॉर्वे के कैस्पर रूड, ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी जैक ड्रेपर  और घरेलू प्रबल दावेदार फ्रांसेस टियाफो ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी रुब्लेव ने अपने पहले मैच में क्रोएशियाई क्वालीफायर डिनो प्रिजमिक को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।  पूर्व फाइनलिस्ट कैस्पर रूड ने ऑस्ट्रिया के सेबेस्टियन ऑफनर को 6-1, 6-2, 7-6(5) से आसानी से हरा दिया। जैक ड्रेपर अर्जेन्टीना के क्वालीफायर फेडेरिको अगस्टिन गोमेज को 6-4, 7-5, 6-7 (7-9), 6-2 से  हराया। वहीं सत्रहवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो ने न्यूयॉर्क में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखते हुए जापान के योशिहितो निशिओका को 6-3, 7-6(6), 6-3 से हराया।

अल्कारेज ने रीली को हराया :

Read More दलीप ट्रॉफी : इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व ने बनाया रनों का पहाड़

अल्कारेज ने दूसरे यूएस ओपन खिताब की अपनी तलाश की शुरुआत आत्मविश्वास से की और आज आर्थर ऐश स्टेडियम में अमेरिकी खिलाड़ी रीली ओपेल्का को 6-4, 7-5, 6-4 से हरा दिया।

Read More आईसीसी रैंकिंग : टेस्ट गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसले, बाबर आजम शीर्ष 10 से बाहर

मुचोवा ने वीनस को बाहर किया :

Read More एड्रियनज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट, आरडी क्रिकेट एकेडमी ने कोडाई स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी

ग्यारहवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने अनुभवी वीनस विलियम्स की कड़ी चुनौती को पार करते हुए 6-3, 2-6, 6-1 से जीत के साथ यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस बीच नौवीं वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने अमेरिकी वाइल्डकार्ड जूलियट पारेजा को 6-3, 6-0 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव