यूथ वनडे : भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराया, कप्तान वैभव ने 63 गेंदों पर बनाया शतक, सीरीज भी क्लीन स्विप की

किशन ने लिए 3 विकेट 

यूथ वनडे : भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराया, कप्तान वैभव ने 63 गेंदों पर बनाया शतक, सीरीज भी क्लीन स्विप की

बेनोनी में वैभव सूर्यवंशी (127) और एरोन जॉर्ज (118) के शतकों तथा किशन सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने तीसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रन से हराया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती। वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज रहे।

बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)। वैभव सूर्यवंशी (127/ एक विकेट ) और एरोन जॉर्ज (118) की शानदार शतकीय पारियों के बाद किशन सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने तीसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

दक्षिण अफ्रीका ने 15 रन पर गंवाए 4 विकेट :

394 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे 35 ओवर में 160 के स्कोर पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 15 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे। इन चार में तीन बल्लेबाजों को किशन सिंह ने आउट किया। ऐसे संकट के समय डेनियल बोसमैन और जेसन राउल्स की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 11वें ओवर में उद्धव मोहन ने जेसन राउल्स (19) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। डेनियल बोसमैन (40), पॉल जेम्स (41),  कॉर्न बोथा (36) ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे वो भी अधिक देर तक नहीं टिक सके।

7 बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके :

Read More स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सौ और राजस्थान यूथ गेम्स के लिए 50 करोड़ : पीपीपी मोड पर खेल एकेडमी, नए खेल स्टेडियम और इक्विपमेंट पर जोर

35वेंओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने एन सोनी (6) को बोल्ड कर 160 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

Read More नारायणा के सिर सजा 2-राइजिंग क्रिकेट कप के फाइनल का ताज, आदित्य यादव 105 रनों की पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच

किशन ने लिए 3 विकेट :

Read More आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया पर जीत में ईशान, हार्दिक और वरुण चमके

भारतीय टीम की ओर से किशन सिंह ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद एनन को दो विकेट मिले।   इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की भारतीय सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने सातवां ओवर कर रहे माइकल क्रुइस्काम्प की पहली चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के कुल 21 रन जोड़े। वैभव ने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए आठ छक्के और छह चौके लगाये। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी