पाक में सजा पूरी होने के बाद भी वापसी का इंतजार कर रहे 167 भारतीय, सरकार ने कहा- पाकिस्तान जल्द रिहा करें भारतीय लोगों को

2014 से अब तक 2,661 भारतीय मछुआरों और 71 भारतीय आम कैदियों की पाकिस्तान से वापसी

पाक में सजा पूरी होने के बाद भी वापसी का इंतजार कर रहे 167 भारतीय, सरकार ने कहा- पाकिस्तान जल्द रिहा करें भारतीय लोगों को
भारत और पाकिस्तान ने काउंसलर एक्सेस समझौते के तहत नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। भारत ने 391 कैदियों और 33 मछुआरों की जानकारी दी, जबकि पाकिस्तान ने 58 कैदियों और 199 मछुआरों की सूची साझा की। भारत ने पाकिस्तान से सजा पूरी कर चुके कैदियों की शीघ्र रिहाई की मांग की है। 2014 से 2,661 मछुआरे और 71 कैदी वापस लाए गए हैं।

नई दिल्ली। 2008 के काउंसलर एक्सेस पर द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक चैनलों के जरिए नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ, एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई।

बयान में कहा गया है, भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद 391 आम कैदियों और 33 मछुआरों की डिटेल लिस्ट शेयर की है, पाकिस्तानी हैं या जिनके पाकिस्तानी होने का शक है। इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 58 आम कैदियों और 199 मछुआरों की डिटेल लिस्ट शेयर की है, जो भारतीय हैं या जिनके भारतीय होने का शक है।

सजा पूरी होने वाले कैदियों को वापस भेजे पाकिस्तान :

बयान के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से सिविल कैदियों, मछुआरों और उनकी नावों के साथ-साथ लापता भारतीय रक्षा कर्मियों को जल्द रिहा करने और वापस भेजने की मांग की है। पाकिस्तान से यह भी आग्रह किया गया है कि 167 भारतीय मछुआरों और सिविल कैदियों को जल्द रिहा करे और वापस भेजे, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।

Read More सौरभ दास और आशुतोष रांका की जेसी दो दिन बढ़ी, दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज

भारतीय कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पाकिस्तान :

Read More ईरान को अमेरिका पर भरोसा क्यों नहीं? विदेश मंत्री अराघची ने बताई बड़ी वजह

इसके अलावा, पाकिस्तान से कहा गया है कि वह पाकिस्तान की हिरासत में मौजूद 35 आम कैदियों और मछुआरों को तुरंत काउंसलर एक्सेस दे, जिनके बारे में माना जाता है कि वे भारतीय हैं और जिन्हें अब तक काउंसलर एक्सेस नहीं दिया गया है। बयान में कहा गया है, भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह सभी भारतीय और भारतीय माने जाने वाले नागरिक कैदियों और मछुआरों की रिहाई और भारत वापसी तक उनकी सुरक्षा, हिफाजत और भलाई सुनिश्चित करे।

Read More राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी फिर हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी बोले- उनका विपक्ष का नेता होना दुर्भाग्यपूर्ण

कितने भारतीयों की हो चुकी है वापसी ?

बयान के अनुसार, भारत सरकार की लगातार कोशिशों के कारण, 2014 से अब तक 2,661 भारतीय मछुआरों और 71 भारतीय आम कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। इसमें 2023 से अब तक पाकिस्तान से वापस लाए गए 500 भारतीय मछुआरे और 13 भारतीय आम कैदी शामिल हैं। इससे पहले 1 जुलाई को भारत और पाकिस्तान ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद आम कैदियों और मछुआरों की लिस्ट का आदान-प्रदान किया था। 2008 के द्विपक्षीय काउंसलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के तहत ऐसी लिस्ट हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को बदली जाती हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार