उत्तराखंड से लापता हुईं 3854 महिलाएं व 1134 बालिकाएं, RTI से मिली जानकारी

उत्तराखंड से लापता हुईं 3854 महिलाएं व 1134 बालिकाएं, RTI से मिली जानकारी

राज्य के जाने माने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता (आरटीआई एक्टिविस्ट) काशीपुर निवासी नदीम उद्दीन को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी सूचना से प्रकाश में आया है कि जनवरी, 2021 से मई, 2023 के मध्य मात्र 29 माह में 3854 महिलायें तथा 1134 बालिका लापता हो गई।

देहरादून। उत्तराखंड में लम्बे समय से महिलाओं के लापता होने की घटनाओं के मध्य, सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राज्य के जाने माने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता (आरटीआई एक्टिविस्ट) काशीपुर निवासी नदीम उद्दीन को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी सूचना से प्रकाश में आया है कि जनवरी, 2021 से मई, 2023 के मध्य मात्र 29 माह में 3854 महिलायें तथा 1134 बालिका लापता हो गई।

लापता महिलाओं और बालिकाओं की गुमशुदगी पुलिस विभाग में पंजीकृत हुई। दीगर बात यह है कि पुलिस और स्थानीय जनता की सक्रियता से इनमें से 2961 महिला तथा 1042 बालिकायें बरामद भी हो चुकी हैं।

पुलिस मुख्यालय से एक्टिविस्ट को उपलब्ध कराई  सूचना के अनुसार, राज्य के 13 जिलों तथा रेलवे सुरक्षा पुलिस (जी.आर.पी.) के अंतर्गत, जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 3854 महिलायें गुमशुदा दर्ज की गई है। इनमें 2021 में 1494, वर्ष 2022 में 1632 तथा वर्ष 2023 में मई तक 728 महिलायें शामिल हैं। इसी अवधि में कुल 1132 बालिकायें गुमशुदा दर्ज हुई है। जिसमें 2021 में 404 वर्ष 2022 में 425 तथा 2023 में मई तक 305 बालिकायें शामिल है।

नदीम को उपलब्ध कराई गई गुमशुदा महिलाओं की बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 2961 महिलायें बरामद हुई है। इसमें 2021 में 1271, वर्ष 2022 में 1281 तथा 2023 में मई तक 409 महिलायें शामिल है। जबकि इसी अवधि में कुल 1042 गुमशुदा बालिकायें बरामद हुई हैं जिसमें 2021 में 393, वर्ष 2022 में 403 तथा 2023 में मई तक 246 बालिकाएं शामिल है।

Read More 3 प्रमुख युद्धपोत नौसेना के बेड़े में शामिल, मोदी ने कहा - दुनिया की बड़ी समुद्री ताकत बन रहा है भारत

गुमशुदा महिलाओं के जिलावार विवरण के अनुसार, नैनीताल जिले में 2021 में 168, वर्ष 2022 में 165 तथा 2023 में मई तक 53 महिलायें गायब हुई हैं। उधमसिंह नगर जिले में क्रमश: 343, 415, 183, पिथौरागढ़ जिले में 14, 18, 7, अल्मोड़ा जिले में 25, 44, 23, टिहरी जिले में 59, 49, 35, बागेश्वर जिले में 34, 26, 12, पौड़ी जिले में 43, 58, 19, उत्तरकाशी जिले में 34, 23, 15, देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 364, वर्ष 2022 में 430 तथा 2023 में मई तक 163 महिलायें, हरिद्वार जिले में क्रमश: 339, 314 तथा।69, चमोली में 31, 26 तथा।4, चम्पावत जिले में 23, 48 तथा 25, रूद्रप्रयाग जिले में 14, 15 तथा।0 तथा रेलवे क्षेत्र (जी.आर.पी. अन्तर्गत) में वर्ष 2021 में तीन, 2022 में एक तथा 2023 में मई तक शून्य गुमशुदा महिला दर्ज हुई है।

Read More विश्व की पहली रोबोटिक कार्डियक टेलीसर्जरी का दावा करते हुए निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने रचा इतिहास

गुमशुदा बालिकाओं के जिलावार विवरण के अनुसार नैनीताल जिले में 2021 में 74, वर्ष 2022 में 63, वर्ष 2023 में मई तक 17 बालिकायें गुमशुदा दर्ज हुई हैं जबकि जिला उधमसिंह नगर में क्रमश: 133, 146 तथा 49, पिथौरागढ़ में 17, 22 तथा।5, अल्मोड़ा जिले में 10, 13 तथा 9, टिहरी जिले में 23, 18 तथा।2, बागेश्वर जिले में आठ, आठ तथा दो, पौड़ी जिले में पांच, आठ तथा सात, उत्तरकाशी जिले में पांच, तीन तथा दो, देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 30 बालिकायें, 2022 में नौ तथा 2023 में मई तक 80 बालिकायें गुमशुदा दर्ज हुई है। हरिद्वार जिले में क्रमश: 81, 103 तथा 95, चमोली जिले में आठ, नौ तथा पांच, चम्पावत जिले में नौ, 17 तथा आठ, रूद्रप्रयाग जिले में एक, छह तथा तीन, रेलवे क्षेत्र (जी.आर.पी.) में इस अवधि में केवल 2023 में मई तक एक बालिका गुमशुदा दर्ज हुई है।

Read More 289 टीमों ने 1283 स्थानों पर दबिश देकर 531 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि आरटीआई एक्टिविस्ट नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से राज्य में गुमशुदा व्यक्तियों, महिलाओं, बालक तथा बालिकाओं के आंकड़ों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने पत्रांक 135 के साथ, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के उप महा निरीक्षक, सेंथिल अबूदई कृष्ण राज0 एस0 द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की सत्यापित फोटो प्रतियां उपलब्ध करायी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लंबे समय के लिए होगी रीट पात्रता परीक्षा, इसलिए पद संख्या तय नहीं : दिलावर लंबे समय के लिए होगी रीट पात्रता परीक्षा, इसलिए पद संख्या तय नहीं : दिलावर
रीट पात्रता परीक्षा में पदों की संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह पात्रता परीक्षा लंबे...
भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों को गाली देकर किया अपमानित किया, संजय सिंह ने कहा- भाजपा के प्रवक्ता पूरे देश के सामने चैनल पर देते है गाली
आरआईसी सेंटर में जुटेंगे खनन से जुड़े विशेषज्ञ, माइनिंग सेक्टर से जुड़े स्टेक होल्डर्स को मिलेगा लाभ 
चीन ने 7 अमेरिकी कंपनियों पर लगाया बैन, अविश्वसनीय इकाई सूची में डाला
ऑनलाइन व पेपरलैस हुआ विधानसभा सदन, विधायकों की हुई ट्रेनिंग
मौलाना साहब की दरगाह के पास डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी आग, 2 लाख का सामान जलकर राख 
नहरी क्षेत्र को नहीं मिल रहा सिंचाई का पूरा पानी, किसानों ने फसलों के लिए पूरा पानी देने की उठाई मांग