सोनम समेत 5 आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर : प्रेमी राज कुशवाहा ने अपना गुनाह तो कबूल किया

राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, परिवार से मांगी माफी

सोनम समेत 5 आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर : प्रेमी राज कुशवाहा ने अपना गुनाह तो कबूल किया
सोनम का भाई गोविंद बुधवार दोपहर राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और दिवंगत राजा की मां समेत पूरे परिवार से माफी मांगी।

शिलॉन्ग। पुलिस बुधवार को सोनम समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 8 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि राज की हत्या के समय सोनम वहां मौजूद थी और उसने लाश को खाई में फेंकने में हत्यारों की मदद की। शिलांग के डीआईजी डेविस एन आर मार्क ने खुलासा किया है कि न सिर्फ तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स बल्कि खुद सोनम रघुवंशी ने भी राजा की डेड बॉडी उठाकर खाई में फेंकी थी। यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन तीनों सुपारी किलर्स दो स्कूटी पर पहुंचे थे। हत्या के बाद, एक स्कूटी पर दो किलर्स और दूसरी स्कूटी पर सोनम व एक किलर बैठे और सब क्राइम सीन से 10 किलोमीटर दूर तक गए। यानी हत्या के बाद भी सोनम पूरी तरह इन हत्यारों के साथ थी और राजा की लाश को छुपाने में शामिल रही। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपना गुनाह तो कबूल किया है।

राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई परिवार से मांगी माफी

इधर, सोनम का भाई गोविंद बुधवार दोपहर राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और दिवंगत राजा की मां समेत पूरे परिवार से माफी मांगी। इस दौरान राजा के भाई विपिन रघुवंशी समेत सभी अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात के बाद सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उन्होंने सोनम से सभी संबंध तोड़ दिए हैं। अब तक जो सबूत मिल रहे हैं, उनके हिसाब से ये हत्या सोनम ने ही की है। उसी ने ये काम किया है और उससे करवाया गया है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाह से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सोनम इस मामले में दोषी है तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।


 

Read More पेपर लीक के कारण कई बच्चों की गई जान : धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले सरकार, कन्हैया बोले- पेपर सेट करने वाले ही लीक कराने में शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित