Delhi-NCR के बाद अब इस राज्य की जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा AQI, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में बढ़ता वायु प्रदूषण

Delhi-NCR के बाद अब इस राज्य की जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा AQI, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। शहर का औसत AQI 267 दर्ज किया गया है, जबकि कई इलाकों में यह 300 पार पहुंच गया। स्थिति बिगड़ने पर बीएमसी ने पूरे शहर में ग्रैप-4 लागू करने का अनुरोध किया है।

मुंबई। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण कोई नया मुद्दा नहीं है। हर साल सर्दी के साथ ही दिल्लीवालों की सांसों पर संकट मंडराने लगता है क्योंकि हरियाणा और पंजाब से जो पराली जलाई जाती है उससे भी दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण फैलता है जिससे दिल्ली का एक्यूआई बढ़ने लगता है, लेकिन अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर भी वायु प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है, जिससे यहां की आबोहवा लगातार खराब हो रही है। मुंबई में वायु प्रदूषण के कारण बीएमसी ने प्रशासन से पूरे शहर में ग्रैप 4 लागू करने का आग्रह किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई का औसत एक्यूआई 267 दर्ज किया गया है, लेकिन यहां कुछ इलाकों का एक्यूआई 300 को भी पार कर गया है।  इसके बीच सीएम देवेंद्र फडणसवीस ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका मे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। इसके साथ मुंबई हाईकोर्ट ने भी वायु प्रदूषण को लेकर सरकार को भी नोटिस जारी किया है। इसको लेकर बीएमसी ने 30 नवंबर तक पूरे शहर में रोड क्लीननेस एंड डस्ट कंट्रोल कैंपेन चलाने की घोषणा करते हुए पूरे शहर में सड़कों पर पानी छिड़काव का काम किया जा रहा है।

इसके साथ बता दें कि, मुंबई में वायु प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गाड़ियों से निकले धुएं को माना जा रहा है। ऐसे में बीएमसी ने सभी लोगों से घरों में एयर प्यूरीफायर लगाने और साथ ही बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा