अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना, नए उपायों की घोषणा
वित्तीय प्रणालियों से अलग-थलग होगा ईरान
माॅस्को। अमेरिकी वित्त विभाग ने अपने "ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट" के तहत ए7 नेटवर्क के खिलाफ नए उपायों की घोषणा की है। उसका कहना है कि ईरान ने इस वित्तीय नेटवर्क का इस्तेमाल अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने और अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के माध्यम से धन स्थानांतरित करने के लिए किया है।
अमेरिका के वित्तीय अपराध प्रवर्तन नेटवर्क फिनसेन ने ए7 सब-एजेंटों से जुड़े फंड स्थानांतरण को रोकने का प्रस्ताव रखा जबकि राजकोष विभाग के अंतर्गत काम करने वाली वित्तीय खुफिया और प्रवर्तन एजेंसी ओएफएसी ने नेटवर्क को महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन के रूप में नामित किया। वित्त विभाग का दावा है कि नेटवर्क के उप-एजेंटों ने जनवरी 2025 और जून 2026 के बीच 17 अरब डॉलर से अधिक की राशि का लेन-देन किया और उनका इस्तेमाल ईरानी तेल की बिक्री और खरीद प्रयासों से जुड़ी लेन-देन में किया गया।
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, "ए7 को निशाना बनाने वाली आज की कार्रवाई ईरान और उसके वित्तीय सहयोगियों को अलग-थलग करने की वित्त विभाग की अभूतपूर्व कोशिशों को जारी रखती है।" इस पदनाम का अर्थ है कि नेटवर्क से संबंधित और अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली संपत्ति तथा संपत्ति में हितों को अवरुद्ध कर दिया जाता है जबकि नामित संस्थाओं से जुड़े लेन-देन आम तौर पर प्रतिबंधित होते हैं, जब तक कि ओएफएसी द्वारा अधिकृत न किए जाएं।

Comment List