नए संसद भवन के उद्घाटन मामले पर बाबा रामदेव ने विपक्ष और पहलवानों को दे डाली ये सलाह

21 विपक्षी पार्टियां करेंगी बहिष्कार

नए संसद भवन के उद्घाटन मामले पर बाबा रामदेव ने विपक्ष और पहलवानों को दे डाली ये सलाह

इस मसले पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी दल अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करेंगे।

28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर देश में जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच बाबा रामदेव का भी एक बयान आ गया है। इस मसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी दल अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करेंगे।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल तो नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे ही साथ ही साथ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान भी संसद का घेराव करेंगे। ऐसे में रामदेव ने पहलवानों के इस कदम पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हेें भरोसा है कि पहलवान इस बात को समझ जाएंगे और नए संसद भवन के उद्घाटन वाले दिन संसद का घेराव नहीं करेंगे।

दरअसल कई विपक्षी दल इस समारोह का बहिष्कार करने वाले है। उनकी मांग है कि इस भवन का उद्घाटन पीएम मोदी के बजाय देश की राष्ट्रपति करें। देशभर की 21 विपक्षी पार्टियों ने समारोह के बहिष्कार की योजना बनाई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित