आस्ट्रेलिया में ई-स्कूटर किराये पर देने पर रोक, टक्कर से एक व्यक्ति हो चुकी है मौत 

टहल रहे एक व्यक्ति को पीछे से ई-स्कूटर ने टक्कर मार दी

आस्ट्रेलिया में ई-स्कूटर किराये पर देने पर रोक, टक्कर से एक व्यक्ति हो चुकी है मौत 

पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ में ई-स्कूटर की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत के बाद ई-स्कूटरों को किराये पर लेने पर अनिश्चितकाल तक के लिए रोक लगा दी गयी है

पर्थ। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ में ई-स्कूटर की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत के बाद ई-स्कूटरों को किराये पर लेने पर अनिश्चितकाल तक के लिए रोक लगा दी गई है। यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है। रिपोर्ट में बताया कि पर्थ में अपने एक मित्र के साथ शहर के बीचोबीच टहल रहे एक व्यक्ति को पीछे से ई-स्कूटर ने टक्कर मार दी। टक्कर में घायल 51 वर्षीय उस व्यक्ति की बाद में अस्पताल में  मौत हो गई।

दोपहर से शहर में ई-स्कूटर किराये पर देने पर रोक लगा दी है। पर्थ में ई-स्कूटर दुर्घटना में किसी के मारे जाने की अपनी तरह की यह पहली घटना है। इस बाबत घटनास्थल से एक ब्रिटिश पर्यटक को गिरफ्तार किया गया और उस पर शराब के नशे में खतरनाक तरीके से स्कूटर चलाने के कारण किसी की 'हत्या का आरोप लगाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी