ईरान सहित 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर बैन : ट्रम्प ने आदेश पर किए हस्ताक्षर, जांच प्रक्रिया मामले में मिली कमी 

आंशिक रूप से प्रतिबंधित करा जायेगा

ईरान सहित 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर बैन : ट्रम्प ने आदेश पर किए हस्ताक्षर, जांच प्रक्रिया मामले में मिली कमी 

सूडान और यमन के नागरिकों को अमेरिका में आने से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुये जारी किया गया है।

लॉस एंजेलिस। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान सहित 12 देशों से अमेरिका आने वाले लोगों को प्रतिबंधित करने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं। व्हाइट हाउस की एक विज्ञप्ति के अनुसार ट्रम्प ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किये, जिससे अफगानिस्तान, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों को अमेरिका में आने से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुये जारी किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इन देशों में सुरक्षा जांच और जांच प्रक्रिया के मामले में कमी मिली है, जिसके कारण ये देश अमेरिका के लिए बहुत बड़ा जोखिम उत्पन्न करने वाले पाये गये हैं। इस बीच इस घोषणा के मुताबिक सात अन्य देशों - बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के प्रवेश को भी आंशिक रूप से प्रतिबंधित करा जायेगा। 

व्हाइट हाउस के मुताबिक आदेश के जरिये लगाये गये बैन और सीमायें विदेशी सरकारों से सहयोग प्राप्त करने, हमारे आव्रजन कानूनों को लागू करने और अन्य महत्वपूर्ण विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। प्रतिबंध के अपवादों में वैध स्थायी निवासी, मौजूदा वीजा धारक, कुछ वीजा श्रेणियां और ऐसे व्यक्ति शामिल हैं, जिनका प्रवेश अमेरिकी राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करता है।

 

Read More आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों के माता-पिता बनें। कपल ने सोशल...
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव