शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेश से पहले पढ़ लें ये खबर

एसबीआई, मारुति सुजुकी, ट्रेंट और इंडिगो के शेयर बढ़त में

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेश से पहले पढ़ लें ये खबर
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई, जहां शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 826 अंक लुढ़ककर 72,772 के स्तर तक पहुंच गया। आईटी इंडेक्स में 3% से अधिक की गिरावट रही, जिसमें इंफोसिस और टीसीएस सबसे बड़े दबाव में रहे। हालांकि, एलएंडटी के शेयरों में बढ़त देखी गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स खुलने के कुछ देर बाद ही 800 अंक से अधिक टूट गया। सेंसेक्स 345 अंक नीचे 73,253 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 72,772 अंक तक लुढ़क गया जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 826 अंक की गिरावट है। खबर लिखे जाते समय यह 498.09 अंक (0.68 प्रतिशत) नीचे था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 71 अंक फिसलकर 22,678 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 113.70 अंक यानी 0.50 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। वृहत बाजार में लगभग सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी ऑटो को छोड़कर अन्य सभी में फिलहाल गिरावट है। आईटी समूह का सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक नीचे है। एफएमसीजी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से अधिक के नुकसान में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर चार प्रतिशत और टीसीए, टेक महिंद्रा तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज के दो से तीन प्रतिशत तक नीचे चल रहे हैं। आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर भी एक से दो प्रतिशत की गिरावट में हैं। एलएंडटी का शेयर 4.5 फीसदी ऊपर है। एसबीआई, मारुति सुजुकी, ट्रेंट और इंडिगो के शेयर भी फिलहाल बढ़त में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अरे अम्मा, हम जियत हईं! मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, सालों बाद आई सामने और फिर..., जानें पूरा मामला अरे अम्मा, हम जियत हईं! मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, सालों बाद आई सामने और फिर..., जानें पूरा मामला
प्रयागराज के नवाबगंज की 28 वर्षीय प्रीति, जिसे मृत मानकर परिजनों ने गोरखपुर से मिले शव का अंतिम संस्कार और...
कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?
जयपुर पीडब्ल्यूडी में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बीच अभियंता जयप्रकाश यादव एपीओ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना
Voice of Youth : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती जरूरी, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे सुधरा, 95.03 पर पहुंचा
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील