उत्तराखंड में भीषण हादसा : सीमेंट से भरे ट्राला में पीछे से भिड़ी कार, 4 की मौत; एक गंभीर

सभी मृतक हरियाणा के निवासी

उत्तराखंड में भीषण हादसा : सीमेंट से भरे ट्राला में पीछे से भिड़ी कार, 4 की मौत; एक गंभीर

उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश सीमा पर रविवार सुबह सीमेंट से भरे एक ट्राला में पीछे से एक कार भिड़ने से उसमें सवार चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई

देहरादून। उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश सीमा पर रविवार सुबह सीमेंट से भरे एक ट्राला में पीछे से एक कार भिड़ने से उसमें सवार चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य का गंभीर घायल अवस्था में उपचार किया जा रहा है। सभी मृतक हरियाणा के निवासी हैं।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आज प्रातः लगभग 03:10 बजे एक कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, अपने आगे चल रहे सीमेंट से भरा एक ट्राला वाहन में आशारोड़ी के पास पीछे से घुस गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार सभी 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से उपचार के लिए कोरोनेशन और दून अस्पताल भिजवाया गया।

सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा उनमें से 04 व्यक्तियों अंकुश, पारस, दोनो निवासी जिला सोनीपत, अंकित निवासी जिला जींद और नवीन तहसील रोहतक, हरियाणा को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इनका एक अन्य साथी विनय का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाहन ट्राला को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Read More कारों के शीशे तोड़ सामान चुराने वाली गैंग का खुलासा : 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली में बेचते थे चोरी का सामान

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल