एनआईए के खिलाफ शिकायत और आरोप निराधार : सरकार ने आरोपों को किया खारिज,  नित्यानंद राय ने कहा- जिन्हें एनआईए के काम से तकलीफ, वह लोग लगा रहे है आरोप 

वर्ष 2019 में एनआईए एक्ट में संशोधन किया गया

एनआईए के खिलाफ शिकायत और आरोप निराधार : सरकार ने आरोपों को किया खारिज,  नित्यानंद राय ने कहा- जिन्हें एनआईए के काम से तकलीफ, वह लोग लगा रहे है आरोप 

मोदी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकवाद का सफाया करने के लिए वचनबद्ध है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) के खिलाफ शिकायतों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एजेन्सी की विभिन्न मामलों की जांच में दोष सिद्धि की दर 95.5 प्रतिशत और आतंक वित्त पोषित मामलों में दोष सिद्धि की दर 100 प्रतिशत है। राय ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि एनआईए के खिलाफ शिकायत के मामले नहीं हैं और यदि किसी ने आरोप लगाये हैं तो ये मनघडंत तथा निराधार हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोप ऐसे लोगों द्वारा लगाये जा रहे हैं जिन्हें एनआईए के कामकाज से बेवजह तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि एनआईए द्वारा दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए देश भर में करीब 30 न्यायालय हैं और इनमें अब तक 157 मामलों में निर्णय लिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इन मामलों में दोष सिद्धि की दर 95.5 प्रतिशत और आतंक वित्त पोषित मामलों में दोष सिद्धि की दर 100 प्रतिशत है। राय ने कहा कि वर्ष 2019 में एनआईए एक्ट में संशोधन किया गया जिसके बाद से एजेन्सी को अब विदेशों में भी जांच का अधिकार मिल गया है। उन्होंने कहा कि अनेक बार आतंकवादी हमलों के तार विदेशों से जुड़े रहते थे इसलिए इन मामलों की समुचित जांच नहीं हो पाती थी लेकिन संशोधन के बाद एजेन्सी को अधिकार मिल गया है। 

अब एजेन्सी लंदन और ओटावा उच्च आयोगों में हमले सहित छह मामलों की विदेशों में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकवाद का सफाया करने के लिए वचनबद्ध है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती