दिपके का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार ने देश में लगाया 'अघोषित आपातकाल', बोले- मतदाता सूचियों से नाम हटाना चिंता का विषय

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों का पालन जारी रहेगा

दिपके का केंद्र पर बड़ा हमला: सरकार ने देश में लगाया 'अघोषित आपातकाल', बोले- मतदाता सूचियों से नाम हटाना चिंता का विषय
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नागपुर में केंद्र सरकार पर अघोषित आपातकाल थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

नागपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को केन्द्र सरकार पर देश में 'अघोषित आपातकाल' थोपने का आरोप लगाया और कहा कि जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है तथा प्रदर्शनकारियों को पांच दिन के लिए हिरासत में भेजा जा रहा है। दिपके ने यहां मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि सौरव दास और आशुतोष रांका को अवैध रूप से हिरासत में भेजा गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के लिए 'शहरी नक्सली' शब्द के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।

सीजेपी को किसी भी राजनीतिक दल से संबद्धता रहित एक स्वतंत्र दबाव समूह बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के प्रदर्शन का साझा उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध करना है। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों से कथित तौर पर नाम हटाया जाना मुख्य चिंता का विषय है।

उन्होंने सवाल किया, यदि लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होंगे, तो वे मतदान कैसे करेंगे? उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं के नाम कथित तौर पर हटाए जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय की भूमिका पर भी सवाल उठाए। दिपके ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा थोपने के प्रयासों के बावजूद देश में संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों का पालन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है और अन्याय का सामना कर रहे लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत है।

सीजेपी का किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं होने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उनके संगठन के लिए अन्य दलों के साथ जुड़ना या अन्य दलों का सीजेपी से जुड़ना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को प्रभावित करने वाले मुद्दों के खिलाफ सभी को अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उन्हें समर्थन दिया था।

Read More नवरात्र स्थापना से पहले गुलाबी नगरी में मिट्टी बनी सोना, 250 ग्राम के 10 रुपए

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिपके ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से आग्रह किया कि उनके पास कोई सबूत है, तो उसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने पेश करें। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे सबूत मौजूद हैं, तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए दिपके ने कहा कि उन्हें हर मुद्दे में पाकिस्तान, अमेरिका और चीन को शामिल करने के बजाय राज्य में सूखे की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए और आश्वासन दिया कि उनका संगठन किसानों के साथ खड़ा रहेगा।

Read More ईरान का दावा: अमेरिका ने मानी तेहरान की सभी शर्ते, रेजाई ने कहा- अमेरिकी सेना कभी इतनी शर्मनाक हद तक नहीं गिरी

दिपके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ ने अंग्रेजों की चापलूसी की थी। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की ओर से प्रतिपादित सामाजिक न्याय उनके संगठन की विचारधारा का प्रमुख आधार बना हुआ है।

Read More जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए केंद्र सरकार का आभार...
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित
विधानसभा से गांव की चौपाल तक: पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के दिग्गज, जिला परिषद की सीटों पर बढ़ा मुकाबले का रोमांच
नवरात्र में मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नई-नई गाड़ियों में सवार होकर पहुंच रहे श्रद्धालु
नवरात्रि के चौ​थे दिन गुस्से से लाल हुआ बाजार: सेंसेक्स 252 अंक फिसला, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन
जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?