चरमपंथी सोच के लोगों से मिल रही है राहुल गांधी को धमकी : कांग्रेस का बीजेपी-आरएसएस पर हमला, कहा- देश के लाखों लोगों की आवाज को दबाने की साज़िश हो रही

एक चरमपंथी नाथूराम गोडसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर देता है : खेड़ा

चरमपंथी सोच के लोगों से मिल रही है राहुल गांधी को धमकी : कांग्रेस का बीजेपी-आरएसएस पर हमला, कहा- देश के लाखों लोगों की आवाज को दबाने की साज़िश हो रही
कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा है कि चरमपंथी विचारधारा कमजोर पड़ रही है इसलिए इस सोच के लोग अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी दे रहे हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा है कि चरमपंथी विचारधारा कमजोर पड़ रही है इसलिए इस सोच के लोग अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां एक वीडियो संदेश में कहा कि "जब भी आरएसएस देश की सशक्त विचारधारा को हराने में विफल होती है तो उसके कार्यकर्ता शारीरिक हिंसा का सहारा लेना शुरू करते हैं। इसी विचारधारा का एक चरमपंथी नाथूराम गोडसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर देता है। अब, जब भाजपा वैचारिक लड़ाई हार रही है, तो उसके प्रवक्ता और नेता राहुल गांधी को मारने की धमकी दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि गांधी देश के लाखों विचारधारा के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और साजिश के तहत उन लाखों गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और कमज़ोर वर्गों की आवाज़ दबाने की कोशिश चल रही है। देश के लाखों लोगों की आवाज को दबाने की साज़िश हो रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी भारत ने इस विचारधारा को हराया है तो आरएसएस हिंसा पर उतर आता है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों ने कई बार गांधी की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा है लेकिन भाजपा प्रवक्ता खुले आम उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट के टैलेंट राउंड का आयोजन। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि 6500 प्रतिभागियों...
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार