हेलिकॉप्टर दुर्घटना : हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मौसम खराब फिर भी हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन क्यों किया जा रहा है? 

सख्त कदम उठाने का दिया मौखिक आदेश

हेलिकॉप्टर दुर्घटना : हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मौसम खराब फिर भी हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन क्यों किया जा रहा है? 

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक हेलिकॉप्टर मौसम की खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 

नैनीताल। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही हेलिकॉप्टर दुर्घटना का सोमवार को उच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया तथा  सरकार को कड़े कदम उठाने का मौखिक आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेन्दर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सोमवार की कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले इस मामले का संज्ञान लिया। खंडपीठ ने मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत से इस मामले में संबंध में सवाल पूछा। अदालत ने यह भी कहा कि चारधाम क्षेत्र में मौसम खराब है। ऐसे में हेली सेवाओं का संचालन क्यों किया जा रहा है?

प्रदेश सरकार गंभीर : सीएससी 
सीएससी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए हेली सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। यह भी कहा कि सरकार की ओर से नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने की बात कही गई है। 

डीजीसीए की गाइडलाइन पर हेली सेवाओं का संचालन
रावत ने आगे कहा कि नागर उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की गाइड लाइन पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। खंडपीठ ने सरकार को इस मामले में सख्त कदम उठाने को कहा है। अदालत ने हालांकि, इस मामले में कोई आदेश पारित नहीं किया।

एक दिन पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर
गौरतलब है कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी है। इस सीजन में चारधाम यात्रा के दौरान पांच हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो चुकी है। इनमें कई लोगों की जान चली गई है। रविवार को भी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक हेलिकॉप्टर मौसम की खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। 

Read More पेपर लीक पर सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप, बोले-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, परीक्षा तंत्र शिक्षा माफिया के सामने समर्पण 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश