कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या : आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार, पिछले 7 वर्षों से किराए के फ्लैट रह रहे थे  

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला

कोलकाता में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या : आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार, पिछले 7 वर्षों से किराए के फ्लैट रह रहे थे  

पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता में पुलिस को एक बुजुर्ग दम्पति और उनके दिव्यांग पुत्र का शव उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला और पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता में पुलिस को एक बुजुर्ग दम्पति और उनके दिव्यांग पुत्र का शव उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला और पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस बुधवार को बताया कि दक्षिण कोलकाता के कस्बा के राजदंगा स्थित फ्लैट में परिवार के मुखिया सरजीत भट्टाचार्य (70), पत्नी गार्गी भट्टाचार्य (68) और उनका दिव्यांग पुत्र आयुष्मान भट्टाचार्य (38) को मंगलवार रात फंदे से लटका पाया। सरजीत को एक कमरे में छत के पंखे से रस्सी से लटका हुआ था, जबकि अन्य दो को दूसरे कमरे में भी फंदे से लटका पाया गया।

इससे पहले, पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। पड़ोसियों ने जांच अधिकारियों को बताया कि उन्होंने कल सुबह परिवार के सदस्यों को देखा और बाद में घर के अंदर से तीखी नोकझोंक की आवाज सुनी गई। पुलिस को यह भी पता चला कि परिवार इस बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, क्योंकि मालिक एक प्रमोटर का सहायक था और उनका एक दिव्यांग बेटा था। पीड़ित परिवार पिछले सात वर्षों से इसी किराए के फ्लैट में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत मिला है, लेकिन जांच जारी है। राज्य मंत्री जावेद खान ने घटनास्थल का दौरा किया और उन्होंने कहा कि पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में सीमित उतार-चढ़ाव। चांदी 3500 रुपए घटकर 2,77,500 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना...
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी