भारत-अफगानिस्तान के संबंध होंगे और मजबूत : यात्रा से पाकिस्तान में बेचैनी, अमीर मुत्ताकी ने कहा- उम्मीद से अधिक मिली तवज्जो 

वह 9 अक्टूबर को भारत आए थे 

भारत-अफगानिस्तान के संबंध होंगे और मजबूत : यात्रा से पाकिस्तान में बेचैनी, अमीर मुत्ताकी ने कहा- उम्मीद से अधिक मिली तवज्जो 
तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने देवबंद में कहा कि भारत-अफगानिस्तान के ऐतिहासिक रिश्ते और गहरे होंगे। मुत्ताकी की यह पहली भारत यात्रा रही। उन्होंने दारुल उलूम में अफगानी छात्रों की पढ़ाई को लेकर उम्मीद जताई। पाकिस्तान की बेचैनी स्वीकारते हुए, उन्होंने भारत से रिश्तों में गर्माहट और मजबूती की बात कही।

देवबंद। देवबंदी विचारधारा मानने वाले अफगानिस्तान के युवा विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने स्वीकार किया कि उनकी भारत यात्रा से पाकिस्तान हुक्मरान में जबरदस्त बेचैनी है। देवबंदी विचारधारा के शिक्षण केंद्र दारुल उलूम के अतिथि गृह में उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के संबंध ऐतिहासिक और हजारों साल से हैं। उन्हें भारत में उम्मीद से ज्यादा तवज्जो मिली है। उन्हें भरोसा है कि भारत से उनके मुल्क के रिश्तों में मजबूती और गर्माहट आएगी।

वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के सत्ता संभालने के बाद वहां के किसी भी मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। वह 9 अक्टूबर को भारत आए थे और 16 अक्टूबर को उनकी वतन वापसी है।

मुत्ताकी का दारूल उलूम में जोश-खरोश से स्वागत किया गया। संस्था के प्रमुख मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने संस्था का इतिहास और उसकी स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और यहां की शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी। मोहतमिम नोमानी ने कहा कि यदि अफगानी छात्रों को दोनों सरकारें दारूल उलूम में शिक्षा देने के दरवाजे खोलती है तो वह उसका स्वागत करेंगे। जमीयत उलमाए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दारूल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने उन्हें इस संस्था से पुराने रिश्तों की तफसील से जानकारी दी।

अमीर खान मुत्ताकी ने मौलाना अरशद मदनी के प्रति बहुत सम्मान दिखाया। गौरतलब है कि मौलाना अरशद मदनी के मरहूम पिता मौलाना हुसैन अहमद मदनी के खास शिष्यों में रहे अफगानिस्तान के सम्मानित उलेमा मरहूम अब्दुल हक हक्कानी के वहां स्थापित किए गए मदरसे में ही अमीर खान मुत्ताकी ने तालीम हांसिल की है। दारूल उलूम इलाके में जब अमीर खान मुत्ताकी पहुंचे तो इस संस्था के सारे प्रबंध ध्वस्त हो गए।

Read More झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े आंदोलनकारी, लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव

जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने व्यवस्था संभाली। सरकारी अमला बड़ी मुश्किल से विदेशी मेहमान और उनके साथियों को दारूल उलूम के मेहमान खाने में किसी तरह लेकर पहुंचे। यहां तलबाओं के मदरसे में सभी जगह बड़ी संख्या में जम-जाने के कारण विदेश मंत्री के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द हो गए। अमीर खान के संस्था के उपकुलपति अब्दुल खालिक मद्रासी, दारूल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी आदि ने उनसे मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद जताई।

Read More लैब टेस्ट में घटिया मिली क्वालिटी : केरल ने आयुर्वेदिक दवा की बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई रोक, अस्पतालों को दवाएं वापस करने के निर्देश

मौलाना अरशद मदनी ने 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका की विदाई और तालिबान के सत्तारूढ़ होने का गर्मजोशी के साथ आगे आकर समर्थन और स्वागत किया था। यह भी भरोसा जताया था कि तालिबान सरकार भारत के लिए अच्छी साबित होगी। यह बात सही साबित हुई है। आज भारत- अफगानिस्तान एक-दूसरे के हमदर्द है। भारतीय कूटनीति की यह बड़ी कामयाबी है। 

Read More ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
सहकारिता विभाग के जिला कार्यालयों, सहकारी संस्थाओं, बैंकों, समितियों और पैक्स में बेहतर सेवाओं के लिए नियमित पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण।...
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल
डिजिटल दौर में लौटेगी चिट्ठी की खुशबू
असर खबर का- लखावा प्लांटेशन में भ्रष्टाचार पर एनजीटी सख्त, दोषी अफसरों पर कठोर कार्रवाई और वसूली के निर्देश
झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम हेमंत सोरेन को पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
जयपुर एयरपोर्ट पर एनसीसी विमान हादसा : विमान क्षतिग्रस्त, पायलट और कैडेट सुरक्षित