जापान में हैरान करने वाली घटना, माउंट फ़ूजी पर थकान के बाद 7 साल के बेटे को अकेला छोड़कर आगे बढ़ा पिता

लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

जापान में हैरान करने वाली घटना, माउंट फ़ूजी पर थकान के बाद 7 साल के बेटे को अकेला छोड़कर आगे बढ़ा पिता
जापान के माउंट फ़ूजी पर 7 वर्षीय बच्चे को स्नैक और कोल्ड ड्रिंक देकर अकेले छोड़ने पर पुलिस ने पिता को फटकार लगाई है। 2,000 मीटर की ऊंचाई पर बारिश और धुंध के बीच मिले बच्चे को हट कर्मचारियों ने सुरक्षित स्थान दिया। पुलिस की चेतावनी के बाद पिता ने अपनी गलती स्वीकार की।

टोक्यो। जापान के सबसे ऊँचे पहाड़ पर अपने बेटे को सिर्फ़ एक सॉफ्ट ड्रिंक और स्नैक के साथ कई घंटों तक अकेला छोड़ने के लिए पुलिस ने एक पिता को फटकार लगाई है। सात साल का यह बच्चा माउंट फ़ूजी पर 2,000 मीटर (6,500 फ़ीट) से ज़्यादा ऊँचाई पर, धुंध और बारिश के बीच एक बेंच पर बैठा हुआ मिला। रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्चे ने थकान की शिकायत की, तो उसके 48 वर्षीय पिता ने उससे "यहीं इंतज़ार करने" को कहा और अपने बड़े बेटे के साथ चढ़ाई जारी रखी।

पहाड़ पर बने एक हट (झोपड़ी) के कर्मचारियों को यह बच्चा चोटी की ओर जाने वाले हाइकिंग रूट के छठे स्टेशन के पास मिला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके पिता रूट के सातवें और आठवें स्टेशन के बीच मिले, जो वहाँ से तीन घंटे की चढ़ाई की दूरी पर है। बच्चा गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे अकेला मिला। जब पिता ऊंचे स्टेशन से लौटकर अपने बेटे से मिले तो अधिकारियों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। बताया जाता है कि आठ घंटे के इंतज़ार के बाद बेटा "थका हुआ और चिड़चिड़ा" हो गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने उनसे कहा, "भले ही इसके लिए आपको साथ मिलकर पहाड़ पर चढ़ना छोड़ना पड़े, लेकिन बच्चे को पीछे छोड़ना मंज़ूर नहीं है।" कहा जाता है कि उन्होंने अपने इस "जल्दबाज़ी भरे" फ़ैसले के लिए माफ़ी मांगी। बताया गया है कि परिवार फ़ुजिनोमिया रूट पर था, जो पहाड़ के पांचवें स्टेशन से शुरू होता है; इस जगह पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से पंहुचा जा सकता है। पर्वतारोहण गाइडों का कहना है कि वहां से चोटी तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे और नीचे उतरने में तीन घंटे और लगते हैं।

माउंट फ़ुजी, जिसकी ऊंचाई 3,776 मीटर (12,389 फ़ीट) है, हाल के वर्षों में पर्वतारोहण से जुड़ी कई दुर्घटनाओं का गवाह रहा है। जुलाई में 99 साल की एक महिला को इस रास्ते पर चढ़ाई करने की कोशिश के दौरान गिरकर कूल्हे और पीठ में चोट लगने के बाद बचाया गया था। इसी तरह पिछले साल विश्वविद्यालय के एक 27 साल के छात्र को, जो आधिकारिक क्लाइंबिंग सीज़न के बाहर गया था, चार दिनों में दो बार बचाया गया - क्योंकि वह अपना खोया हुआ मोबाइल फ़ोन खोजने वापस गया था।

Read More राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने वाला कर्मचारी नहीं रह सकता तटस्थ, हाईकोर्ट ने कहा- वापस सेवा में नहीं लेने का आदेश सही

टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी, माउंट फ़ूजी को 2013 में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया था। यह माउंट टेट और माउंट हाकू के साथ मिलकर तीन पारंपरिक "पवित्र पर्वतों" में से एक है। हर साल लगभग दो लाख लोग इस पर चढ़ाई करते हैं, लेकिन भीड़ से बचने के लिए कुछ रास्तों पर रोज़ाना जाने वाले लोगों की संख्या सीमित रखी जाती है।

Read More जयपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, स्वच्छता रथ रवाना

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय