लाल किले से मोदी का विपक्ष पर सियासी वार : कुछ मुट्ठीभर निराशावादी भारत का भला नहीं सोच सकते, उनसे देश को बचाना होगा

लाल किले से मोदी ने रखा सियासी विजन

लाल किले से मोदी का विपक्ष पर सियासी वार : कुछ मुट्ठीभर निराशावादी भारत का भला नहीं सोच सकते, उनसे  देश को बचाना होगा
लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति नहीं देख सकते और देश का भला नहीं सोचते, इसलिए जनता को गुमराह करते हैं। मोदी ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, एक लाख गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं को राजनीति में लाने, समान नागरिक संहिता लागू करने और महिला आरक्षण में सहयोग की अपील की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग देश की प्रगति देख नहीं सकते और भारत का भला नहीं सोच सकते इसलिए वे लोगों को गुमराह करने में लगे रहते हैं। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि  भारत के पास  सरकार, जीवंत लोकतंत्र तथा सभी का मार्गदर्शन करने वाला संविधान है और इसके आधार पर देश संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो प्रगति देख नहीं सकते।

उन्होंने कहा, कुछ लोग भारत का भला सोच नहीं सकते हैं। देश को ऐसे लोगों से बचना होगा। ऐसे मुट्‌ठी भर लोग निराशा के गर्त में डूबे हुए हैं और जब उनकी गोद में विकृति पलती है तो वह विनाश और सर्वनाश का कारण बन जाती है। ऐसे छुटपुट निराशावादी तत्वों को समझना चाहिए।  उन्होंने कहा कि भारत के पास स्थिर राजनीतिक जनादेश, स्थिर सरकार, जीवंत लोकतंत्र, मजबूत न्यायिक व्यवस्था और सभी का मार्गदर्शन करने वाला संविधान है। इसके बावजूद अभी देश में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि उनका सपना है कि ऐसे एक लाख युवा राजनीति में आएं, जिनके परिवार का राजनीति से कोई नाता नहीं रहा है। ये युवा किसी भी राजनीतिक दल में जा सकते हैं और इससे देश का लोकतंत्र और मजबूत होगा। मोदी ने इस अवसर पर धर्मनिरपेक्ष समान नागरिक संहिता की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि इस दिशा में राज्य सरकारों को आगे बढऩा चाहिए। समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पुराना मुद्दा रहा है। महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रध्वज के नीचे खड़ा होकर विपक्षी दलों से करबद्ध अनुरोध करता हूं कि वे महिलाओं के लिए विधायिका में आरक्षण की व्यवस्था को लागू करने में सहयोग करें।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय