Nepal Plane Crash : विमान रनवे से फिसला, दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

Nepal Plane Crash : विमान रनवे से फिसला, दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक विमान के रनवे से फिसल जाने के कारण हुई दुर्घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है।

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक विमान के रनवे से फिसल जाने के कारण हुई दुर्घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शौर्य एयरलाइन्स का यह 9एन-एएमई (सीआरजे 200) विमान काठमांडू से पोखरा जाने वाला था। विमान में पायलट सहित 19 लोग सवार थे जिनमें अधिकतर एयरलाइन के तकनीकी कर्मचारी थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिये आया, जैसे ही विमान ने गति पकड़ी अचानक वह एक ओर झुक गया और उसका डैना जमीन से टकरा गया और इसी के साथ विमान में आग लग गयी। आग की लपटों में घिरा तेज रफ्तार विमान रनवे से फिसलकर दाहिनी ओर एक खाई में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद ही हवाई अड्डे पर मौजूद दमकल गाड़यिां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। विमान के कप्तान मनीष शाक्य को घायलावस्था में निकाल कर एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

टीआईए के प्रवक्ता सुभाष झा ने इस बात की पुष्टि की कि दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद कर लिये गये हैं।

Read More केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल और देशहित के विपरीत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर हुई देश की स्थिति, जयराम रमेश बोले - विदेश नीति के कारण भारत के प्रति दुनिया के रुख में दिख रहा बदलाव

 

Read More नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज और जेसीटीएसएल की लो फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा। सिंधी कैंप,...
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई विकास में तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय