ईरान के साथ इजरायल युद्ध विराम पर सहमत, नेतन्याहू ने कहा- उल्लंघन का देंगे जवाब

सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया

ईरान के साथ इजरायल युद्ध विराम पर सहमत, नेतन्याहू ने कहा- उल्लंघन का देंगे जवाब
बयान में कहा गया कि इजरायल ऑपरेशन के उद्देश्यों को हासिल करने के मद्देनजर और राष्ट्रपति ट्रम्प के  साथ पूर्ण समन्वय में राष्ट्रपति के द्विपक्षीय युद्ध विराम के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है।

यरुशलम। इजरायल ने ईरान के साथ युद्ध विराम पर सहमति जताते हुए कहा है कि इसके उल्लंघन पर माकूल जवाब दिया जायेगा। दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर इजरायली समयानुसार सुबह सात बजे सहमति बनी। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि युद्ध विराम पर सहमति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पूर्ण समन्वय में दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आज दिन में इस पर बयान देने की संभावना है। बयान में कहा गया कि इजरायल ऑपरेशन के उद्देश्यों को हासिल करने के मद्देनजर और राष्ट्रपति ट्रम्प के  साथ पूर्ण समन्वय में राष्ट्रपति के द्विपक्षीय युद्ध विराम के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। युद्ध विराम के किसी भी उल्लंघन का करारा जवाब दिया जायेगा।

नेतन्याहू ने कहा कि सोमवार रात उन्होंने रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ और मोसाद के प्रमुख के साथ सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, ताकि यह रिपोर्ट दी जा सके कि इजरायल ने अपने सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। बयान के अनुसार इजरायल ने एक साथ दोनों, परमाणु  और बैलिस्टिक मिसाइल क्षेत्रों के खतरे को समाप्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूर्ण प्रभुत्व प्राप्त कर लिया। सैन्य नेतृत्व पर जोरदार हमला किया और ईरान में कई केंद्रीय सरकारी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

बयान में यह भी दावा गया कि पिछले 24 घंटों में ही, आईडीएफ ने ईरान के सरकारी ठिकानों पर जोरदार हमला किया, सैकड़ों बासीज अधिकारियों - शासन के आतंक दमन बल - को ढेर कर दिया और एक अन्य वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक को मार डाला। इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रम्प को ईरानी परमाणु संवर्धन केन्द्र को ध्वस्त करने में उनकी मदद के लिए धन्यवाद देता है। बयान में कहा गया कि  इजराइल ,राष्ट्रपति ट्रम्प और संयुक्त राज्य अमेरिका को रक्षा में उनके समर्थन और ईरानी परमाणु खतरे को हटाने में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद देता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इजरायल ने खुद को एक विश्व शक्ति साबित कर दिखाया है। इजरायल ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और खुद को दुनिया की महाशक्तियों के कतार के साथ खड़ा कर दिया है। यह इजरायल के लोगों और उसके सैनिकों के लिए एक बड़ी सफलता है, जिन्होंने देश  के लिए दो प्रमुख खतरों को दूर किया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू आज बाद में इसके बारे में विस्तृत बयान देंगे।

Read More ओवरलोड ट्रकों पर डिजिटल वार : अलर्ट बजते ही होगी कार्रवाई, हादसों में कमी और राजस्व बढ़ाने की तैयारी

 

Read More मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड: खरगे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सरकार दबा रही न्याय की आवाज

Tags: netanyahu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता