अब सबरीमाला में चोरी! भगवान अयप्पा का सोने का मुकुट गायब, सीसीटीवी की निगरानी में नहीं था मुकुट

सुरक्षा में हुई इस चूक की जांच

अब सबरीमाला में चोरी! भगवान अयप्पा का सोने का मुकुट गायब, सीसीटीवी की निगरानी में नहीं था मुकुट
सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 55.75 सॉवरेन (445.78 ग्राम) का सोने का मुकुट गायब होने और उसकी जगह 240 ग्राम का नकली मुकुट रखे जाने का मामला सामने आया है। केरल उच्च न्यायालय की देखरेख में इन्वेंट्री जांच के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला।

तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 55.75 सॉवरेन वज़न का सोने का मुकुट कथित तौर पर चोरी हो गया है और उसकी जगह एक नकली मुकुट रख दिया गया है। लगभग 55.75 सॉवरेन वज़न का यह मुकुट 2012 में तमिलनाडु के एक भक्त ने दान किया था। शुरुआती जांच से पता चला है कि मुकुट को ऐसी जगह रखा गया था जहाँ सीसीटीवी की निगरानी नहीं थी।

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के. जयकुमार ने कहा कि सुरक्षा में हुई इस चूक की जांच की जाएगी और केरल उच्च न्यायालय को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट में और जानकारी सामने आएगी। केरल उच्च न्यायालय की देखरेख में सामान की सूची बनाने का काम (इन्वेंट्री) किया जा रहा है। उम्मीद है कि देवस्वोम बोर्ड इस बात की जांच करेगा कि असली मुकुट को स्ट्रॉन्ग रूम से कैसे हटाया गया और उसकी जगह नकली मुकुट कैसे रखा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार