पीओके में पाकिस्तानी सेना ने फिर बरपाया कहर : प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां, 8 लोगों की मौत

हजारों लोग सड़कों पर उतरे हुए 

पीओके में पाकिस्तानी सेना ने फिर बरपाया कहर : प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोलियां, 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विरोध प्रदर्शन और हिंसा का दौर जारी है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विरोध प्रदर्शन और हिंसा का दौर जारी है। एक तरफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं तो दूसरी ओर पाक आर्मी इस विरोध को दबाने के लिए किसी भी हद तक जाती दिख रही है। बुधवार को सेना की ओर से प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई है। पाकिस्तानी सेना ने बाग जुले के धीरकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की है, जिसमें आठ लोगों की जान गई है। वहीं, कई अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पीओके में ताजा अशांति में आठ लोग मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। बाग के धीरकोट में सबसे ज्यादा चार मौतें हुई हैं। कोहाला के पास ददयाल, मीरपुर, चमयाती और मुजफ़्फराबाद में दो-दो लोग मारे गए हैं। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प हुई है और पथराव किया गया है।

पीओके में बढ़ रहा विरोध :

पीओके में तीन दिनों से चल रहे नागरिक विद्रोह में अब तक कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है। बुनियादी अधिकारों की मांग और महंगाई जैसे मुद्दों पर विभिन्न शहरों से हजारो लोगों ने राजधानी मुजफ्फराबाद तक मार्च किया है। इस मार्च का ऐलान किए जाने के बाद से ही पीओके में स्थानीय लोग और सुरक्षाबल आमने-सामने हैं। पीओके में संचार सेवाएं ठप रहने के बीच सोमवार को शटर डाउन और चक्का जाम हड़ताल के चलते अशांति है। एक ओर सेना लोगों पर गोली बरसा रही है तो दूसरी ओर सेना को पीटा भी जा रहा है। मंगलवार कोप्रदर्शनकारियों ने दर्जनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनके हथियारों को छीन लिए। कई सुरक्षाकर्मियों की पिटाई भी की गई।

क्यों जल रहा पीओके ?

Read More टास्क स्कैम और इंस्टेंट लोन एप आधारित ठगी से सावधान, साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में रविवार दोपहर से मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। लगातार हो रही हिंसा से आम जीवन पटरी से उतरा हुआ है। यह विरोध प्रदर्शन महंगाई पर शुरू हुआ था लेकिन अब इसमें कश्मीरी अभिजात वर्ग के विशेषाधिकारों में कटौती, आरक्षित विधानसभा सीटें खत्म करना और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की मांग भी जुड़ गई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों की समाप्ति और अभिजात वर्ग के विशेषाधिकारों की वापसी शामिल हैं।

Read More लाल निशान में खुला बाजार: आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक ​फ़िसला, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

Tags: protest pok

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील लखनऊ अग्निकांड: कानपुर में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, 48 प्रतिष्ठान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...
टाउनशिप पॉलिसी-2024 में बड़े बदलाव, संयुक्त उपक्रमों और ईडब्ल्यूएस आवास को लेकर स्पष्टता
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं