राहुल गांधी ने ऑनलाइन फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग, टीसीएस से पूछे सवाल
चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का दिया हवाला
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता पंजीकरण के ऑनलाइन फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को लेकर चुनाव आयोग और आईटी कंपनी टीसीएस से सवाल पूछे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछा कि आयोग में यह आदेश किसने दिया और टीसीएस में इसे किसकी मंजूरी से लागू किया गया।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नये मतदाताओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 में किये बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से ज़रूरी सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ऑनलाइन फॉर्म-6 में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया, जैसा कि चुनाव आयोग के अपने आयुक्तों ने दर्ज किया है। चुनाव आयोग में किसने टीसीएस को यह बदलाव करने का आदेश दिया। टीसीएस में किसने इसे मंजूरी दी और क्या उन पर ऐसा करने के लिए दबाव डाला गया था?
गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने फॉर्म-6 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अतिरिक्त घोषणा को शामिल किये जाने पर आपत्ति दर्ज की थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Oct 2026 13:25:24
वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 300 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति दस...
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल

Comment List