राहुल गांधी ने की जातिगत जनगणना कराने की मांग, कहा- देश की सारी संपत्ति दस से पंद्रह शीर्ष अरबपतियों और कॉरपोरेट घरानों की जेबों में है 

गांधी ने संविधान बचाओ विषय पर आयोजित सम्मेलन को किया संबोधित

राहुल गांधी ने की जातिगत जनगणना कराने की मांग, कहा- देश की सारी संपत्ति दस से पंद्रह शीर्ष अरबपतियों और कॉरपोरेट घरानों की जेबों में है 

जाति जनगणना कराने और सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़े और अन्य वंचित वर्ग के लिए आरक्षण की पचास प्रतिशत की ऊपरी सीमा समाप्त करने की आज मांग की

पटना। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराने और सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़े और अन्य वंचित वर्ग के लिए आरक्षण की पचास प्रतिशत की ऊपरी सीमा समाप्त करने की आज मांग की। गांधी ने सोमवार को यहां संविधान बचाओ विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष निजी कंपनियों में एससी, एसटी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), पिछड़ा वर्ग (बीसी) और अन्य वंचितों की भागीदारी नगण्य है। 

उन्होंने कहा कि यहां तक कि वे अपने उद्यम शुरू करने के लिए बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण के लाभार्थियों की सूची में भी दिखाई नहीं देते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की सारी संपत्ति दस से पंद्रह शीर्ष अरबपतियों और कॉरपोरेट घरानों की जेबों में है और उनमें से कोई भी एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी और अन्य वंचित वर्ग में  से नहीं है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय