मौत की सजा से राहत तक! श्रीलंकाई मजदूर के मामले में सऊदी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

रिहाई की उम्मीद जगी

मौत की सजा से राहत तक! श्रीलंकाई मजदूर के मामले में सऊदी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर अनोज़न शिवरासा को दी गई मौत की सजा के फैसले को रद्द कर दिया है। श्रीलंका सरकार के कूटनीतिक और कानूनी प्रयासों के बाद यह राहत मिली है। उप विदेश मंत्री अरुण हेमचंद्र ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए सऊदी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कोलंबो। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर अनोज़न शिवरासा को सुनाई गई मौत की सजा को कथित तौर पर पलट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शिवरासा को सऊदी अरब की एक अपील अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। एक लंबी प्रक्रिया के बाद, उन्होंने 11 अक्टूबर 2026 को सऊदी सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। अपील दायर होने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने अपील अदालत के फैसले को पलट दिया।

श्रीलंका सरकार ने शिवरासा की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया और इस अपील पर आगे बढ़ने के लिए सऊदी अरब में एक विशेष कानूनी प्रतिनिधिमंडल भेजा था। श्रीलंका के उप विदेश मंत्री ने भी एक फेसबुक पोस्ट में फैसले के पलटे जाने की पुष्टि की है। श्रीलंका के उप विदेश मंत्री अरुण हेमचंद्र ने कहा कि वह सऊदी अरब सरकार के सहयोग और राजदूत, अधिकारियों, तथा श्रीलंकाई और सऊदी कानूनी टीमों के समर्पित प्रयासों के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब में श्रीलंका के राजदूत अमीर अजवाद ने भी शिवरासा की रिहाई सुरक्षित करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करने में अहम भूमिका निभाई। इस फैसले से श्रीलंका के लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले, मौत की सजा पाने वाली श्रीलंकाई प्रवासी मजदूर रिहाना नफीक को माफी दिलाने के प्रयासों के बावजूद फांसी दे दी गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू ईरान पर इस समय हमला सुविधाजनक नहीं, अगले रक्षा मंत्री को लेकर क्या बोले नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलहाल ईरान पर अमेरिकी या इजरायली हमले की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने...
राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार चारों संघटक कॉलेजों में महिला प्राचार्य, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा
बालश्रम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : फैक्ट्री से नाबालिग बालक मुक्त, सुबह से देर रात तक करवाते थे काम
नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने फैसले में किया महाभारत का ज्रिक
पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 
हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गरीब और मध्यम लोगों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ: सैलजा