स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत; रेल सेवाएं प्रभावित
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया
स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। लॉस येबनेस और उर्डा के बीच हुए हादसे में दो डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने शोक व्यक्त किया, जबकि प्रमुख रेल मार्गों पर परिचालन रोक दिया गया है।
नई दिल्ली। स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 39 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा टोलेडो प्रांत में लॉस येबनेस और उर्डा शहरों के बीच हुआ। टक्कर के बाद ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। दुर्घटना के चलते मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंदालूसिया मार्गों पर रेल सेवाएं रोक दी गईं।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेन दूसरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन में इस साल यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है। इससे पहले 18 जनवरी को दक्षिणी स्पेन में दो ट्रेनों की टक्कर में 45 लोगों की मौत हुई थी और 170 लोग घायल हुए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Oct 2026 17:24:15
1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारी को लेकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने...

Comment List