सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी Gangs of Wasseypur

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुयी थी

सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी Gangs of Wasseypur

निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को रोमांचक खबर की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया।

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दो-भाग वाली लोकप्रिय फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' 30 अगस्त को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होगी।

निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को रोमांचक खबर की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया।अनुराग कश्यप द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार फिल्म गैग्स ऑफ वासेपुर 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। टिकट मिराज सिनेमाज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।  

पोस्टर के साथ अनुराग कश्यप ने कैप्शन में लिखा, तीन दिनों में गैंग वापस आएगा जीओडब्लू वापस सिनेमाघरों में।

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म गैग्स ऑफ वासेपुर वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, यह फिल्म एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोयला खनन माफिया से लड़ाई करता है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी, हुमा कुरेशी, ऋचा चड्ढा और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार ने अहम भूमिका निभायी थी।

Read More रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म का पहला भाग 22 जून 2012 को रिलीज़ हुआ था। अनुराग कश्यप निर्देशित रिवेंज ड्रामा गैग्स ऑफ वासेपुर को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुयी थी।

Read More 45 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : फिल्म ‘इश्क विश्क’ से किया डेब्यू, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर बनाई अपनी अलग पहचान 

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती