मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा 

कई बड़ी अभिनेत्रियां फिल्म का हिस्सा बनने की दौड़ में 

मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कियारा आडवाणी, फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा 

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की बायोपिक में काम करती नजर आ सकती हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की बायोपिक में काम करती नजर आ सकती हैं। मीना कुमारी की बायोपिक की घोषणा के बाद से ही कई बड़ी अभिनेत्रियां इस फिल्म का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं। अब खबर है कि इस आइकोनिक रोल के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को अप्रोच किया है। इस मेगाबजट फिल्म के राइट्स सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के साथ मिलकर खरीदे हैं। बड़े स्तर पर बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम मानती है कि मीना कुमारी जैसी दिग्गज अदाकारा का किरदार निभाने के लिए कियारा एक बेहतरीन चॉइस हैं। स्क्रिप्ट कियारा को सुनाई जा चुकी है और उन्हें कहानी काफी पसंद भी आई है। हालांकि, अभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर हामी नहीं भरी है। यदि कियारा इस प्रोजेक्ट के लिए हां करती हैं, तो यह उनकी प्रेग्नेंसी के बाद शूट होने वाली पहली फिल्म हो सकती है, जो इस प्रोजेक्ट को और खास बना देती है।

अब एक बड़ा सवाल यह भी है कि फिल्म में कमाल अमरोही का किरदार कौन निभाएगा? क्योंकि मीना कुमारी और उनके पति और फिल्मकार कमाल अमरोही की कहानी में उनकी केमिस्ट्री ही फिल्म की जान होगी।

 

Read More “स्टेज से स्क्रीन तक” का सफर शुरू : एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप का आगाज, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित

Read More शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

Read More ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज : फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित, मराठी और हिंदी भाषा में होगी रिलीज

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल