करियर की बेहद खास फिल्म है कुबेरा : धनुष

कुबेरा मेरी 51वीं तमिल फिल्म है

करियर की बेहद खास फिल्म है कुबेरा : धनुष

आपकी फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं और आज साथ काम करना-सपना पूरा होने जैसा है!

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कुबेरा उनके करियर की बेहद खास फिल्म है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेरा में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भकी अहम भूमिका है। धनुष ने हाल ही में हैदराबाद के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म कुबेरा को अपने करियर की बहुत ही खास फिल्म बताया है। धनुष ने कहा, कुबेरा मेरी 51वीं तमिल फिल्म है और सिर्फ मेरी दूसरी तेलुगू फिल्म शेखर सर के बाद। थैंक यू शेखर सर और थैंक यू कि आप जैसे हैं वैसे ही हैं! आपने मुझे जो किरदार दिया है। वो दिल जीतने वाला है। धनुष ने कहा, नाग सर आप क्लास के आदमी हो। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना किसी जादू से कम नहीं था।

आपकी फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं और आज साथ काम करना-सपना पूरा होने जैसा है! धनुष ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा, रश्मिका, तूने जो मेहनत की है न उसी से तूने वो 2000 करोड़ की टॉप टैग्स कमाई हैं! लकी नहीं हो, तूने किस्मत भी मेहनत से बनाई है! और फिर ''जैसा मैंने कहा, कुबेरा  मेरे लिए बहुत ही स्पेशल फिल्म है। जल्दी आ रही है। दिल से उम्मीद है कि आप सबको ये फिल्म पसंद आएगी! श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पुष्कुर राम मोहन राव ने किया है। विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ सह निर्माता हैं। संगीत देवी श्री प्रसाद का है। फिल्म कुबेरा 20 जून को रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला