दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास की फिल्म द राजा साहब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म होने का वादा

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास की फिल्म द राजा साहब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

पीपुल मीडिया फैक्ट्री के सहयोग से बनी फिल्म द राजा साहब एक शानदार विजुअल ट्रीट है, जिसे भव्य स्केल पर और बेहतरीन प्रोडक्शन वैल्यूज के साथ तैयार किया गया है।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास की फिल्म द राजा साहब 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। द राजा साहब के मेकर्स ने इसकी भव्य थिएट्रिकल रिलीज की तारीख 05 दिसंबर फाइनल कर दी है। इस फिल्म का टीजर 16 जून को रिलीज होने वाला है। एक नए अंदाज में नजर आने वाले प्रभास द राजा साहब में लीड रोल निभा रहे है। यह उनका पहला पूरा हॉरर एंटरटेनर है। यह एक बोल्ड कदम है, जो उनकी लगातार बदलती एक्टिंग जर्नी और बेखौफ स्टोरीटेलिंग को दिखाता है। मारुथी के निर्देशन में बनी द राजा साहब एक डरावनी लेकिन जबरदस्त एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म होने का वादा करती है। 

पीपुल मीडिया फैक्ट्री के सहयोग से बनी फिल्म द राजा साहब एक शानदार विजुअल ट्रीट है, जिसे भव्य स्केल पर और बेहतरीन प्रोडक्शन वैल्यूज के साथ तैयार किया गया है। फिल्म के निर्माता टी.जी. विश्व प्रसाद हैं। सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं कार्तिक पलानी, और थमन एस दे रहे हैं एक धमाकेदार और जबरदस्त म्यूजकि स्कोर, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की कास्ट में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार  शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश