करण जौहर की फिल्म किल में होगा जबरदस्त एक्शन

यह फिल्म 05 जुलाई को रिलीज होगी

करण जौहर की फिल्म किल में होगा जबरदस्त एक्शन

किल में लक्ष्य, तान्या मानिकतला और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म किल का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म किल में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।    

धर्मा प्रोडक्शंस, जो परंपरागत रूप से अपने रोमांटिक ड्रामा और पारिवारिक-उन्मुख फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने अपने सामान्य शैली से हटकर 99 मिनट की थ्रिलर किल का निर्माण करके एक साहसिक कदम उठाया है। इस नई फिल्म में जबरदस्त एक्शन और खून-खराबा है, जो धर्मा की बहुमुखी प्रतिभा और कहानी कहने के विभिन्न रूपों को तलाशने की इच्छा को दर्शाता है।

करण जौहर ने कहा कि किल अपनी तरह की पहली फिल्म है। हम परंपरागत रूप से प्रेम कहानियां और ड्रामा बनाते हैं। यह एक शैली की फिल्म है, जो 99 मिनट की है।

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता ने कहा कि हमने फिल्म किल के साथ वह सब कुछ किया है जो हमने इतने सालों में नहीं किया।

Read More संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला : ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी, जानें वजह

किल का निर्माण गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा भी किया गया है और यह उनकी पहली एक्शन फिल्म भी है। गुनीत मोंगा ने कहा कि यह मेरी पहली बार की पागलपन भरी एक्शन फिल्म है। यह भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म है। 

Read More कृतिका कामरा की शादी के बाद काम पर हुई वापसी : अभिनेत्री लगातार प्रोजेक्ट्स में व्यस्त, दिखाया प्रोफेशनल कमिटमेंट

किल में लक्ष्य, तान्या मानिकतला और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म किल का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और गुनीत मोंगा कपूर की सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 05 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Read More ‘डकैत’ सिर्फ एक्शन नहीं, अधूरे प्यार की कहानी : अदीवी शेष ने बताया फिल्म को मॉडर्न रोमियो-जूलियट का रुप, जानें अभिनेता ने और क्या कहा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ