अंतिम दर्शन के कगार पर पहुंचते हाथी

अस्तित्व संकट में 

अंतिम दर्शन के कगार पर पहुंचते हाथी

हाथी धरती पर सबसे बड़े जमीनी जानवर हैं, जो झुंड में रहने वाले बुद्धिमान सामाजिक प्राणी हैं।

हाथी धरती पर सबसे बड़े जमीनी जानवर हैं, जो झुंड में रहने वाले बुद्धिमान सामाजिक प्राणी हैं। दुनियाभर की विभिन्न संस्कृतियों में हाथी को प्यार, सम्मान और आदर दिया जाता रहा है, लेकिन फिर भी यह चिंता का बड़ा कारण है कि दो विशाल महाद्वीपों एशिया तथा अफ्रीका में धरती का यह शानदार प्राणी अंतिम दर्शन के कगार पर हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार पिछले एक दशक में ही हाथियों की संख्या में करीब 62 प्रतिशत की गिरावट आई है और हाथियों के संरक्षण के लिए यदि तत्काल सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए, तो अगले दशक के अंत तक अधिकांश हाथी समाप्त हो सकते हैं। हाथियों के प्राकृतिक आवास खत्म हो जाने से हाथियों के साथ मानव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। इसी संघर्ष के फलस्वरूप हाथियों को पकड़ लिया जाता है या मार दिया जाता है। पकड़े गए ऐसे ही कुछ हाथियों को चिड़ियाघरों तथा सर्कसों में भेज दिया जाता है, जहां वे जीवनभर करतब दिखाने में ही बिता देते हैं।

मानवजनित दबाव :

कृषि और बुनियादी ढ़ांचे के विकास के लिए हम हाथियों के पारंपरिक आवासों पर लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं और मानवजनित दबाव के कारण हाथियों को उनके आवासों से बाहर खदेड़ा जा रहा है। पशुओं के चरने और औद्योगिक विकास का दबाव निरंतर बढ़ रहा है, जिससे हाथियों के लिए उपलब्ध भोजन की मात्रा प्रभावित हो रही है और भूख से व्याकुल घबराए हुए हाथियों द्वारा आसपास के लोगों पर हमला किए जाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। विशालकाय जंगलों में घूमने वाले हाथियों के पास अलग-थलग पड़ी जमीन के छोटे-छोटे हिस्से ही रह जाने के कारण जब जंगलों को कब्जाकर बनी बस्तियों में हाथियों का आक्रमण होता है, तो वहां भूखे हाथी एक ही रात में पूरे एक साल की फसल नष्ट कर देते हैं। ऐसी परिस्थितियों में आजीविका के लिए फसलों पर ही निर्भर रहने वाले समुदायों में आक्रोश पनपता है, जिसकी परिणति मानव और हाथी संघर्ष के रूप में होती है। इस संघर्ष में दोनों या तो घायल होते हैं या मारे जाते हैं।

अस्तित्व संकट में :

Read More झुलसती संवेदनाएं और नाकाम होती व्यवस्था

विभिन्न शोधों से यह स्पष्ट हो चुका है कि मानव बस्तियां और इसके परिणामस्वरूप उत्पन्न जैविक दबाव तथा सड़कें, रेलवे लाइन, नहरें और गलियारे वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण इत्यादि रैखिक अवसंरचनाएं मानव बस्तियों में हाथियों के प्रवेश के प्रमुख कारण हैं। सड़कें, रेलवे लाइन, पाइपलाइन, कारखाने और मानव बस्तियां वन्यजीवों की आवाजाही में बाधा बन रही हैं, जिससे उनके प्राकृतिक आवास छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित हो रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार एशिया और अफ्रीका में यह सब हाथियों के अस्तित्व के लिए ठीक नहीं है। एशियाई हाथियों की वैश्विक आबादी का 60 प्रतिशत से अधिक भारत में है। वर्तमान में देश के 14 राज्यों में 65 हजार वर्ग किलोमीटर में हाथियों के लिए 30 वन क्षेत्र सुरक्षित हैं। हाथियों की संख्या में गिरावट के प्रमुख कारणों में आवास की क्षति के अलावा मानव-हाथी संघर्ष, उनके साथ कैद में दुर्व्यवहार और अवैध शिकार शामिल हैं।

Read More प्रदूषण से उड़कर बादलों में घुलते कीटनाशक

अवैध शिकार होना :

Read More प्रदूषण के कारकों के खात्मे की जरूरत

एक अनुमान के अनुसार हाथी दांत, मांस और शरीर के अंगों की तलाश में शिकारियों द्वारा प्रतिदिन करीब सौ अफ्रीकी हाथियों को मार दिया जाता है। चीन में हाथी दांत की कीमतें कई गुना बढ़ जाने के कारण हाथियों का अवैध शिकार आसमान छूने लगा। एशिया में ही हाथी दांत के लिए हजारों अफ्रीकी हाथियों को मार डाला जाता है। हाथी दांत के लिए अवैध शिकार और चिड़ियाघरों तथा सर्कसों सहित बंदी वन्यजीव उद्योग के लिए जंगली जानवरों को पकड़ने के कारण अफ्रीकी और एशियाई हाथियों को जंगल में खतरा है। जंगली हाथियों का सीमा पार व्यापार भी होता है। भारत से नेपाल में जीवित हाथियों की तस्करी के कुछ मामले सामने भी आ चुके हैं। हालांकि भारत में एशियाई हाथी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची 1 के जानवर के रूप में संरक्षित किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है :

अध्ययन के मुताबिक बंदी हाथियों के साथ प्राय: काफी दुर्व्यवहार किया जाता है, जिनमें से अधिकांश पैर की समस्याओं और आंखों की बीमारियों से पीड़ित हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि करीबी पर्यटक संपर्क के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी हाथियों को दर्दनाक प्रशिक्षण पद्धति से गुजरना पड़ता है, जिसमें युवा हाथी के बच्चों को उनकी मां से अलग करना, उन्हें अलग-थलग रखना, उन्हें भोजन-पानी से वंचित करना तथा जब तक वे टूट न जाएं और उन्हें डर से नियंत्रित नहीं किया जा सके, इसके लिए उन्हें बार.बार पीटना शामिल हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है अफ्रीकी तथा एशियाई हाथी मानव कैद में रहने के लिए उपयुक्त नहीं हैं और इनमें से बड़ी संख्या में मानव हिरासत में युवावस्था में ही मर जाते हैं। बहरहाल, विशेषज्ञों के मुताबिक मानव- हाथी संघर्ष को कम करने और संघर्षरत हाथियों को पकड़ने से रोकने में वन्यजीव गलियारों का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

-योगेश कुमार गोयल
यह लेखक के अपने विचार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प