12वीं कला वर्ग का परिणाम घोषित, 96.33 प्रतिशत रहा रिजल्ट, आर्ट्स में भी मैरिट सूची नहीं

बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने जारी किये परिणाम ।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिये।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिये।

अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने कांफ्रेस हाल में ठीक 12.15 बजे परिणाम जारी किये। सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा। जोकि गत वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। उन्होंने बताया कि छह लाख 16 हजार से ज्यादा सफल परीक्षार्थियों में 97.21 प्रतिशत छात्राएं तथा 95.44 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे। इस तरह यहां छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों की अपेक्षा बेहतर रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम 94.99 प्रतिशत रहा।

 उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 4058 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये थे लेकिन 3994 ही प्रविष्ट हुए। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिये गए है। बोर्ड प्रशासक मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सैकेंडरी परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाने की बात कही। इस दौरान बोर्ड सचिव मेघना चौधरी भी उपस्थित रहीं।

 उल्लेखनीय है कि बोर्ड गत हफ्ते सीनियर सेकेंडरी विज्ञान एवं वाणिज्य के परिणाम घोषित कर चुका है। परिणाम की मैरिट सूची नहीँ बनाई जा रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र