सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षा परीक्षा :  विस्तृत कार्यक्रम जारी, परीक्षा 3 और 4 जुलाई को होगी

3 जुलाई को इन विषयों की होगी परीक्षा

सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षा परीक्षा :  विस्तृत कार्यक्रम जारी, परीक्षा 3 और 4 जुलाई को होगी
परीक्षा तीन व चार जुलाई को होगी आयोग सचिव ने बताया कि 11 दिसम्बर 2024 को चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 33 विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के कुल 329 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा तीन व चार जुलाई को होगी आयोग सचिव ने बताया कि 11 दिसम्बर 2024 को चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 33 विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के कुल 329 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 

3 जुलाई को इन विषयों की होगी परीक्षा
 प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक की पारी में 15 विषय की परीक्षा होगी। इनमें डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोसी/स्किन एंड वीडी (बीएस), जनरल सर्जरी (बीएस), नेफ्रोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (बीएस), ऑपथैल्मोलॉजी (बीएस), आॅटो राइनो लेरिंगोलॉजी हेड एंड नेक/ईएनटी (बीएस), पीडियाट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडियाट्रिक्स न्यूरोलॉजी (एसएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (बीएस), साइकेट्री (बीएस), रेडियोडायग्नोसिस (बीएस), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट (बीएस), सर्जिकल आॅन्कोलॉजी (एसएस) तथा वायरोलॉजी (एसएस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक की पारी में 9 विषयों की परीक्षा होगी। इनमें जनरल मेडिसिन (बीएस), नियोनेटोलॉजी (एसएस), न्यूरो सर्जरी (एसएस), पीडियाट्रिक्स कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (एसएस), पैलिएटिव मेडिसिन (बीएस), रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियोथेरेपी (बीएस), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एसएस), ट्रॉमेटोलॉजी एंड सर्जरी (बीएस) तथा यूरोलॉजी (एसएस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

4 जुलाई को इन विषयों की परीक्षा  
प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक की पारी में 9 विषयों की परीक्षा होगी। इनमें एनेस्थेसियोलॉजी (बीएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रह्यूमेटोलॉजी (एसएस), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एसएस), जेरियाट्रिक मेडिसिन (बीएस), मेडिकल आॅन्कोलॉजी (एसएस), आॅर्थाेपेडिक्स (बीएस), पीडियाट्रिक्स (बीएस) तथा प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी