विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा: चौधरी

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम में 175 सीटों पर भाजपा विजयी होगी

विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा: चौधरी
राजस्थान फतह के बाद लोकसभा चुनावों में भी नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में विजयी पताका फहरेगी

अजमेर ।राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से घोषित किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार  ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा तथा राज्य में हमारी सरकार बनेगी।

इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम में 175 सीटों पर भाजपा विजयी होगी। किशनगढ़ निवासी सांसद चौधरी अपनी अधिकृत उम्मीदवारी के बाद आज अपने निज आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा आलाकमान का इस बात के लिये आभार जताया कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को एक बार फिर मौका दिया है।

मैं केन्द्रीय नेतृत्व के आंकलन पर खरा उतरूंगा। चौधरी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों में राजस्थान फतह के बाद लोकसभा चुनावों में भी नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में विजयी पताका फहरेगी तथा मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनकर इसे विश्व शिखर पर ले जाने का काम करेंगे।             

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन