एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा: अंतर सिंह भडाणा

जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी परेशान है-भडाणा

एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा: अंतर सिंह भडाणा
भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर एक अगस्त को जयपुर मे सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

अजमेर। भाजपा के अजमेर संभाग सहप्रभारी अंतरसिंह भडाणा रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। मौजूदा कांग्रेस सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

भड़ाणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी परेशान है। अब इन्हीं परेशानियों को उजागर करने के लिए भाजपा  ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान शुरू किया है। इसमें भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक अभियान चलाया जा रहा है। भडाणा ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल है, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इससे बचने के लिए अब युवाओं ने को कांग्रेस को हटाने का मन बना लिया है। राजस्थान में गैंगवार चरम पर है। तीज त्योहारों पर खतरा मंडरा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यह सरकार हिंदू उत्सवों और त्योहारों को टारगेट करने में लगी है। दलित बेटी के साथ रेप कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। दलित महिला के पति के सामने रेप करते हैं। उसका वीडियो वायरल करते हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर तक सुरक्षित नहीं है। कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस के नेता पीड़िताओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। इसके लिए 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम है और जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार लोगों से विचार विमर्श किया। इस दौरान विधायक वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, प्रदेश मीडिया सहसंयोजक अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता