इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना में मिले मोबाइल में लगी आग

21 हजार की नगदी सहित कीमती कपड़े भी जले

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना में मिले मोबाइल में लगी आग
राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मिले एक मोबाइल फोन में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

अजमेर। राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत मिले एक मोबाइल फोन में शुक्रवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे मोबाइल व उसके चार्जर सहित 21 हजार रुपए की नगदी और अलमारी में रखे कुछ कपड़े भी जल गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि मुफ्त में मिला मोबाइल बहुत महंगा पड़ गया। फिलहाल वह हादसे से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे है। 

हादसा महाराणा प्रताप नगर, कोटड़ा निवासी अन्नू देवी यादव पत्नी राजपाल सिंह के घर हुआ है। उसने बताया कि पिछले माह 23 अगस्त को उन्हें राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत जवाहर रंगमंच में मोबाइल फोन मिला था। जिसे पाकर वह बहुत खुश हुई थीं। वह फोन को बड़े ही संभालकर रखती थीं। आज भी जब काम पर गई तो मोबाइल फोन व उसका चार्जर अलमारी में रखकर गर्इं थीं। कुछ समय बाद में अलमारी से तेजी से धुआं निकल रहा था। उस दौरान अन्नू का बेटा अनुराग घर में था। उसने तुरंत मां को फोन कर अलमारी से धुआं निकलने की जानकारी दी। कुछ देर में अन्नू ने घर पहुंच कर अलमारी खोलकर देखा तो अन्दर आग लग रही थी। तुरंत परिजन ने मिलकर पानी फेंक कर कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने देखा तो मोबाइल जला हुआ था। उसका चार्जर भी जल गया था। आग लगने के कारण मोबाइल के पास ही अलमारी में रखी 21 हजार रुपए की नगदी व कुछ कीमती कपड़े भी जलकर खराब हो गए।

सरकार से मुआवजे की मांग  

अन्नू के देवर गोविन्द यादव ने सरकार से मांग की है कि मोबाइल हादसे से गरीब विधवा महिला का जो नुकसान हुआ है। सरकार उसकी भरपाई करे। साथ ही मोबाइल कंपनी से मोबाइलों को अच्छे से चैक कराए। जिससे किसी और गरीब के साथ कोई हादसा नहीं हो।

Read More निकाय चुनाव से ठीक पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल! पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पर लगाए गंभीर आरोप

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश