अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी दंपती डिटेन : अब इन्हें मेड़ता स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा 

लगातार तलाश कर इन सभी को डिटेन किया

अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी दंपती डिटेन : अब इन्हें मेड़ता स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा 

इन सभी को सिलावट मौहल्ला एवं अंदरकोट स्थित जालियान कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया है।

अजमेर। दरगाह थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सीआईडी की संयुक्त टास्क फोर्स ने अवैध रूप से घुसपैठ करके यहां रह रहे दो बांग्लादेशी दंपती को डिटेन किया है। इनमें से एक दंपती ने तो यहां रहते हुए 5 बच्चों को जन्म भी दे दिया। इन्हें जल्द ही बांग्लादेश भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के अनुसार पकड़े गए घुसपैठियों में प्रयागपुर, डाकघर बीरमपुर, दिनाजपुर, बांग्लादेश निवासी सईदुल (40) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा रहमान तथा गांव माधवपाशा, नरहिल बांग्लादेश निवासी उसकी पत्नी रीना (41) एवं उसके पांच बच्चे और इसी गांव की निवासी बिपुल उर्फ सलमा (45) पत्नी दाउश मुंशी एवं रबिउल (25) पुत्र दाउश मुंशी शामिल हैं।

इन सभी को सिलावट मौहल्ला एवं अंदरकोट स्थित जालियान कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया है। यह लोग यहां खानाबदोश की तरह रह रहे थे। टास्क फोर्स ने अंदरकोट जालियान कब्रिस्तान, नई सड़क, तारागढ़ रोड, तारागढ़ पहाड़ी, सिलावट मौहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगरखाना गली, चश्मा-ए-नूर, (हैप्पी वैली) एवं त्रिपोलिया गेट इलाकों में लगातार तलाश कर इन सभी को डिटेन किया है। पता चला है कि इन सभी ने अवैध रूप से बेनापोल बॉर्डर, बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ की और पश्चिम बंगाल पहुंचकर अजमेर आए। यहां खुली मजदूरी करने लगे। डीएसपी लक्ष्मणराम भाखर के अनुसार इन सभी को मेड़ता स्थित डिटेंशन सेंटर में भेजा जाएगा। जहां से इन्हें पुन: बांग्लादेश भेजा जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया। मसालों...
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल