6 माह बाद बड़ीसादड़ी पालिकाध्यक्ष का आत्मसमर्पण : अलवर नगर परिषद सभापति और बेटे को 7 दिसंबर तक जेल

6 माह बाद बड़ीसादड़ी पालिकाध्यक्ष का आत्मसमर्पण :  अलवर नगर परिषद सभापति और बेटे को 7 दिसंबर तक जेल

ठेकेदार से रिश्वत के मामले में एसीबी को थी तलाश

बोहेड़ा/बड़ीसादड़ी। चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ीसादड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष निर्मल पितलिया ने छह महीने के बाद बड़ीसादड़ी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने पितलिया को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के ठेकेदार से पचास प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम ने पालिकाध्यक्ष के साले कुश शर्मा को 25 मई को बैंक से रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। ठेकेदार विष्णु व्यास की फर्म से चेयरमैन ने रिश्वत पेटे 2 लाख रुपए का चेक प्राप्त किया था जिसको केश करवाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने  साले को बैंक में भेजा था लेकिन वहां पहले से मौजूद एसीबी टीम ने कुश को दबोच लिया था।


एसीबी कार्रवाई की भनक लगते ही निर्मल पितलिया अपने घर से फरार हो गया था। टीम को पितलिया के घर की तलाशी में विदेशी रिवॉल्वर मय जिंदा कारतूस मिले थे। रिवॉल्वर के बारे में पूछताछ पर परिजनों ने इसे लाइसेंसी होना बताया था लेकिन लाइसेंस तलब करने पर नहीं दिखाया। इस पर करीब एक सप्ताह के बाद बड़ीसादड़ी थाने ने एसीबी के निर्देश पर आर्म्स एक्ट में अलग से मामला दर्ज करवाया था।

अलवर नगर परिषद सभापति और बेटे को 7 दिसंबर तक  जेल

अलवर। नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता को रिश्वत मामले में मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोर्ट में पेश करने से पूर्व बीना गुप्ता आत्मविश्वास से लबारेज नजर आई। उन्होंने गाड़ी से उतरने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा ये राजनीतिक मसला है, चलता रहता है। इसके कुछ देर बाद न्यायाधीश ने बीना गुप्ता व उनके बेटे कुलदीप को 7 दिसंबर तक जेल भेजने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेशों के बाद सभापति बीना गुप्ता नर्वस नजर आई। उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें कोर्ट के बाहर बेंच पर बिठा दिया गया। यहां कुछ देर बैठने के बाद उन्होंने पानी पिया। गौरतलब है कि परिवादी मोहनलाल ने भुगतान के बिल पास कराने के एवज में नगर परिषद सभापति के खिलाफ रिश्वत मांगने की दो महीने पहले की शिकायत दी थी। जिस के सत्यापन के बाद सोमवार को एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने सभापति व उनके बेटे कुलदीप को 80 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प