दोनों के आंख और सिर नोच डाले : घर में सो रहे 9 माह के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता

बचाने आई 3 साल की बहन पर भी किया लहूलुहान

दोनों के आंख और सिर नोच डाले : घर में सो रहे 9 माह के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता

इस दौरान पास में सो रही 3 साल की बहन भाई को कुत्ते से छुड़ाने के लिए पहुंची लेकिन तभी कुत्ते ने बहन की आंख नोंच ली।

अलवर/कोटकासिम। जिले के कोटकासिम के जोड़िया गांव में घर सोते 9 माह के बच्चे को कुत्ता उठा ले गया। इस दौरान पास में सो रही 3 साल की बहन भाई को कुत्ते से छुड़ाने के लिए पहुंची लेकिन तभी कुत्ते ने बहन की आंख नोंच ली। इस दौरान कुत्ते ने दोनों भाई-बहन को नोंच डाला। जानकारी के अनुसार जोड़िया गांव के एक निमार्णाधीन मकान में उत्तरप्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता है और इसी मकान में परिवार समेत रहता है। सुनील ने बताया रविवार शाम 4.30 बजे बेटा मेहान (9 माह) कमरे में सो रहा था।

बगल में बेटी चंचल (3 साल) भी थी। तभी कुत्ता कमरे में आया और बेटे को घसीटते हुआ बाहर ले जाने लगा। बेटी ने देखा तो वह चिल्लाते हुए कुत्ते की तरफ दौड़ी। कुत्ते ने 9 बेटे को छोड़ बेटी पर हमला किया। चेहरे व आंख को नोंच लिया। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों बच्चों को कुत्ते से छुड़ाया। बालिका की आंख में अधिक चोट है। दोनों के मुंह व सिर पर करीब 10 टांके आए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अरावली सभागृह में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई। महाप्रबंधक...
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान
आज का भविष्यफल