आम रास्ते बने दरिया, लोग परेशान, जिम्मेदार अनजान

मुंडियर के शाहपुर सहरिया बस्ती का मामला

आम रास्ते बने दरिया, लोग परेशान, जिम्मेदार अनजान

बारिश के पानी की निकासी की नहीं उचित व्यवस्था।

राजपुर। मुंडियर ग्राम पंचायत के शाहपुर सहरिया बस्ती के आम रास्ते इन दिनों बारिश के कारण दरिया बन चुके हैं। बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम रास्तों पर जल भराव की स्थिति 12 महीने बनी रहती है। सबसे ज्यादा समस्या बरसात होने पर बन जाती है। इस पानी निकासी को लेकर बस्ती के लोग कई बार जिम्मेदारों अवगत भी कर चुके हैं लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बारिश से पहले ही जिला प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि बारिश के पानी का जल भराव नहीं हो पानी निकासी की और सफाई व्यवस्था को लेकर हर ग्राम पंचायत पहले से ही सतर्क रहे ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े लेकिन शाहपुर बस्ती के आम रास्ते पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी सहरिया बस्ती के लोगों को झेलनी पड़ रही है। देवी सिंह यादव, कैलाश जाटव, राहुल शिवहरे भोलाराम शिवहरे अनारी बाई रामप्यारी सहरिया ने बताया कि शाहपुर सहरिया बस्ती के लोग इसी रास्ते से  बस स्टैंड स्कूल, मंदिर , स्कूल रोजमर्रा खरीदारी के लिए बाजार में भी लोग पहुंचते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी और महिलाएं अब इस जलभराव वाले रास्ते से निकलने में डरने लगे हैं क्योंकि बीते 5 दिन पहले इसी जल भराव वाले रास्ते की अपने घर के सामने पानी निकासी करने का प्रयास करने के लिए पानी में गया हुआ था उसी समय अधेड़ की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई थी। 

मलेरिया और जल जनित बीमारियों का खतरा
बस्ती वासियों का कहना है कि जैसे ही तेज बारिश होती है तो जलभराव का पानी लोगों के घरों मे भरने की स्थिति बन जाती है जबकि अभी तो बारिश शुरू ही हुई है। उसके चलते अभी से परेशान हो रही है तो अभी तो 4 महीने बारिश होगी तो स्थिति और भी बिगड़ जाएगी। वहीं जल भराव रहने से पानी से दुर्गंध आ रही है और मच्छर पनप रहे हैं। इससे मलेरिया और जल जनित बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सहरिया बस्ती के लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर आम रास्ते पर हो रहे जलभराव के पानी  निकासी के पुख्ता इंतजाम करवाने की मांग की है ताकि आने वाले समय में लोगों को जल भराव की स्थिति से जूझना नहीं पड़े। अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सहरिया बस्ती के लोगों को मजबूरन आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा।

मुंडियर ग्राम पंचायत की शाहपुर सहरिया बस्ती में जल भराव की स्थिति 12 महीने बनी रहती है। बरसात में समस्या विकट रूप धारण कर लेती है। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों कर्मचारियों को अवगत भी कराया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
- कैलाश जाटव, ग्रामीण।

शाहपुर सहरिया बस्ती में जल भराव की स्थिति आम रास्ते पर लंबे समय से बनी हुई है और यह समस्या बरसात में और परेशानी का सबब बन चुकी है।  रास्ते से गुजरने में भी डर लगने लगा है। इसके चलते बस्ती के लोगों में रोष बना हुआ है।
- देवी सिंह, ग्रामीण।

Read More पूर्व मुख्यमंत्री ने मारवाड़ के गांधी-अशोक गहलोत पुस्तक का किया विमोचन 

मुंडियर ग्राम पंचायत के सहरिया बस्ती के आम रास्ते दरिया बने हुए हैं। पानी निकासी के नहीं होने के कारण पानी की दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। जल भराव की स्थिति रहने से मच्छरों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है। मामले को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी भेजा है ताकि समस्या का समाधान हो सके।   
- राहुल शिवहरे, ग्रामीण।

Read More जयपुर में 60 लाख की डकैती का खुलासा : गिरोह का सरगना, प्रेमिका और एक साथी गिरफ्तार, 44 लाख की राशि बरामद

जलभराव शाहपुर बस्ती के रास्ते में हो रहा है। ग्रामीणों ने समस्या बताई है। इसका जल्द ही समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
- भोलाराम यादव, सरपंच, ग्राम पंचायत मुड़ियर।  

Read More शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की बाइक बरामद 

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में प्रदर्शित हुई वरिष्ठ पारंपरिक चित्रकारों की पेंटिंग्स : रंगरीत महोत्सव के तहत तैयार चित्रों की प्रदर्शनी 18 मई तक चलेगी जेकेके में प्रदर्शित हुई वरिष्ठ पारंपरिक चित्रकारों की पेंटिंग्स : रंगरीत महोत्सव के तहत तैयार चित्रों की प्रदर्शनी 18 मई तक चलेगी
चित्रकार समंदर सिंह खंगारोत ने पारंपरिक वसली पेपर पर सूर्य पुत्र अश्विनी कुमार का चित्र उकेरा।
बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों पर होगी सख्त कार्रवाई : कुसुम यादव
सैन्य कार्रवाई केवल स्थगित की है फिर नापाक हरकत की तो मुंहतोड़ जवाब देंगे : मोदी
भवन विनियम 2025 : जेडीए एवं आवासन मंडल की आठ आवासीय योजनाएं की लांच
रणथंभौर में बाघ के हमले में फॉरेस्ट रेंजर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
भाजपा ने दिल्ली वालों को दिया महंगी बिजली का तोहफा, भाजपा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का किया था वादा : आप
मंदिरों में ठाकुरजी को तेज गर्मी से निजात दिलाने के लिए विशेष प्रबंध : गोविंद देवजी मंदिर में जल उत्सव की शुरुआत