जल संकट : कवाई में पानी की किल्लत, कस्बेवासी परेशान

नई टंकी बनाने की उठी मांग

जल संकट : कवाई में पानी की किल्लत, कस्बेवासी परेशान

पुरानी पानी की टंकी की क्षमता कम, आबादी अधिक

कवाई। भीषण गर्मी के बीच कवाई कस्बे में जल संकट गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कस्बे की बढ़ती आबादी के मुकाबले वर्तमान में मौजूद पानी की टंकी पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। ऐसे में एक और पानी की टंकी बनाए जाने की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने भी माना है कि कस्बे में समय पर जल आपूर्ति कर पाना अब चुनौती बन गया है। विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि हम समय पर पूरे कस्बे में जलापूर्ति नहीं कर पाते क्योंकि पानी का स्टॉक सीमित है। यदि एक और पानी की टंकी बन जाए तो हम नियमित और संतुलित आपूर्ति सुनिश्चित कर सकते हैं। पानी की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए एक ओर पानी की टंकी का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने चाहिए ताकि कस्बेवासियों को समय पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नई पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। 

पुरानी टंकी की क्षमता है कम
कवाई कस्बे में टंकी पुराने समय की है। जिसकी क्षमता काफी कम है। आबादी लगभग 20 हजार से अधिक है। कवाई में एक नई बड़ी पानी की टंकी बनाने की सख्त आवश्यकता है। आबादी के हिसाब से पानी की सप्लाई पर्याप्त नही हो पाती। पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर एक दिन होती है नल का प्रेशर भी कम आता है। पानी की समस्या का समाधान तब हो सकता है, जब कस्बे में एक नई टंकी बने। 

कवाई कस्बे में एक और पानी की नई टंकी बनाने की मांग को लेकर पीएचडी को अवगत करा दिया है। जिसमें कवाई की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक ओर पानी की नई टंकी बनाने की मांग की है। कवाई कस्बे में टंकी पुराने समय की है जिसकी क्षमता काफी कम है और आबादी लगभग 20 हजार से अधिक है।  
- वीरेंद्र सिंह हाडा,  मंडल अध्यक्ष

हर साल गर्मियों में पानी की भारी किल्लत होती है। कई बार हमें इधर-उधर से पानी लाना पड़ता है। अब समय आ गया है कि यहां एक नई पानी की टंकी बनाई जाए।
-अशोक यदुवंशी, कस्बेवासी 

Read More असर खबर का : गंदगी हटा बनाए ‘जल मंदिर’, एडीएम सिटी ने किया वाटर कूलरों का उद्घाटन

हर साल गर्मियों में यही हाल रहता है। केवल आश्वासन देते है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
-सुदर्शन शर्मा, भाजपा नेता

Read More जलदाय विभाग की होगी बैठक : नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर होगी विशेष चर्चा, बांधों से सप्लाई का होगा आकलन

पानी की आपूर्ति की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिससे कई कॉलोनियों के निवासी प्रभावित हो रहे हैं। पानी की टंकी अपर्याप्तता के कारण पानी समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों को दैनिक जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
-विष्णु चक्रधारी भाया, मंडल अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा

Read More कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे

टंकी से पानी छोड़ने के बाद 10 मिनिट तक नल से हवा आती रहती है फिर पानी आता है। हमारा घर खानपुर रोड पर थोड़ी दूरी पर होने से नल देरी से आता है और जल्दी चला जाता है। जिसकी वजह से टंकिया खाली रह जाती है। कई बार 181 पर भी शिकायत दी लेकिन कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिल पाता है। जलदाय विभाग को सरकार से कवाई में पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए और नल की सप्लाई को प्रत्येक दिन सुचारु करना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके।
- रोहित पारेता, कस्बेवासी। 

मेरे द्वारा विकास कार्यों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। आमजन की हर समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास कर रहा हूं। इस पानी की टंकी को लेकर जल्द ही प्रपोजल बनाकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य चालू करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। वही अंबेडकर बस्ती थाने के पीछे भी जल्द पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 
- राधेश्याम बैरवा, विधायक, बारां अटरु

प्रपोजल बनाकर भेज रखा है। अकावद परवन परियोजना प्रोजेक्ट में स्वीकृत है। वर्क आर्डर जारी होने के बाद ही निर्माण कार्य चालू होगा। 
-चंद्रप्रकाश मीणा, कार्यवाहक सहायक अभियंता 

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान