दूध देकर जा रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत  

ग्रामीण राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे

दूध देकर जा रहे युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत  

राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेलर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रेलर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निभेरा गांव के समीप शनिवार सुबह रुदावल से दूध देकर धमेंद्र (35) अपने घर जा रहा था कि एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों को बंद किए जाने की मांग को लेकर शव राजकीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

फिलहाल ग्रामीण राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि राजमार्ग से ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद हो। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। पुलिस ग्रामीणों से समझाने का प्रयास कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला