तीन सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार : एक पर ट्रिपल मर्डर का और दूसरे पर 11 मामले दर्ज, दो मर्डर करने की और थी प्लानिंग

बाल सम्प्रेषण गृह से भागे दो हार्डकोर बाल अपचारी महिला वेश में पुलिस ने पकड़े

तीन सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार : एक पर ट्रिपल मर्डर का और दूसरे पर 11 मामले दर्ज, दो मर्डर करने की और थी प्लानिंग

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि दोनों बाल अपचारी महिला का भेष धारण कर एक बाइक पर धौलपुर की तरफ  जा रहे थे।

भरतपुर। पुलिस ने बाल सम्प्रेषण गृह से भागे दो शातिर बाल अपचारियों को दस्तयाब किया है, दोनों गढ़ी बाजना के पहाड़ी इलाके में महिला का भेष बनाकर रह रहे थे। इनमें से  एक बाल अपचारी पर ट्रिपल मर्डर का मामला दर्ज है, तो दूसरे बाल पर 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीन सिक्योरिटी गार्डों को भी गिरफ्तार किया है जो सम्प्रेषण गृह से बाल अपचारियों को भगाने में शामिल थे। दोनों बाल अपचारी मर्डर करने की फि राक में थे लेकिन पुलिस ने दोनों को समय रहते दस्तयाब कर बड़ी घटना होने से बचाया। पुलिस के अनुसार यहां से फ रार होने के बाद एक आरोपी ने मध्यप्रदेश में एक बदमाश के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 3 अप्रैल को बाल संप्रेषण सुधार गृह से दो बाल अपचारी रोशनदान तोड़कर फ रार हो गए थे।  मुख्य बाल अपचारी भरतपुर के पथेना है जो ट्रिपल मर्डर का आरोपी है और दूसरा बाल अपचारी धौलपुर निवासी है जिस पर संगीन धाराओं के 11 मामले दर्ज हैं। 

दोनों को अपने अपराधों की गंभीरता और न्यायालय द्वारा संभावित फैसले का अंदाजा था इस कारण इन दोनों ने यह षड्यंत्र रचा इसी के कारण बाल संप्रेषण सुधार गृह से फ रार हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों सुरक्षा गार्डों के साथ साजिश रच कर फ रार हुए । दोनो बाल अपचारियो के फ रार होने का मामला सेवर पुलिस थाने में दर्ज हुआ। 

भागने के बाद की दो लूट की वारदात
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि दोनों बाल अपचारी महिला का भेष धारण कर एक बाइक पर धौलपुर की तरफ  जा रहे थे। गढ़ी बजाना थाना क्षेत्र में दोनों तेज बाइक चलाने के कारण गिर पड़े और चोटिल हो गए, जिनका उपचार आरबीएम अस्पताल में चल रहा है। दोनों से पूछताछ में सामने आया है कि धौलपुर निवासी बाल अपचारी का जमीन के चलते विवाद था और इसी कारण अपने एक परिचित की हत्या की फिराक में था, जबकि भरतपुर निवासी बाल अपचारी अपने गांव के किसी एक व्यक्ति की हत्या करने की फि राक में था।  दोनों बाल आचारियों को भगाने में सहयोग करने पर सुरक्षा गार्ड गोपाल, ओमप्रकाश, संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह तथ्य सामने आया है कि एक आरोपी बाल संप्रेषण गृह से फरार होने के बाद मध्य प्रदेश के सरायझूला में एक लोकल बदमाश के साथ मिलकर अवैध कट्टे की नोंक पर 2 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें यह वांछित हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब