मां और तीन युवक गिरफ्तार : मां ने अपनी करतूत छिपाने के लिए नाबालिग बेटी को बनवाया हवस का शिकार

दुष्कर्मियों को कमरे के अंदर घुसाया

मां और तीन युवक गिरफ्तार : मां ने अपनी करतूत छिपाने के लिए नाबालिग बेटी को बनवाया हवस का शिकार

हैवानियत का पता लगने पर पिता बेटी को बाजार में घुमाने की बात घर पर कहकर 31 मई को सुभाषनगर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया।

भीलवाड़ा। शहर में एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने आधी रात को युवकों को घर बुलाकर अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनवा दिया। कुमाता ने हैवानों का ना केवल साथ दिया बल्कि उसने बेटी के विरोध नहीं कर पाए उसके पहले हाथ-पैर बांधे और फिर कमरे में युवकों को भेजकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। मामला  तब खुला जब घर से नकदी और जेवरात गायब होने पर उसके पिता ने पूछताछ की तब पीड़िता ने घर में चल रहे गंदे ‘खेल’ और खुद के साथ मां के  शर्मनाक घटना की ‘आप बीती’ पिता को बताई। बाद में पिता ने  बेटी के साथ सुभाषनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

मामल में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां और उसके तीन साथियों सुजल कण्डारा पुत्र नरेन्द्र कण्डारा (20) निवासी बस्ती सांगानेरी गेट, अंकुश पुत्र मुकेश  निवासी सांगानेरी गेट, दीपक खोखर पुत्र पप्पूलाल खोखर (20) निवासी गुलअली नगरी और एक आरोपी के नाबालिग होने पर उसे निरूद्ध किया गया। पुलिस की मानें तो महिला की कुछ करतूतों को उसकी बेटी जानती थी इसलिए उसे भी पाप में घसीटने के लिए यह कांड किया गया। 

नकदी-गहने गायब मिले तो पिताके सामने बेटी ने फोड़ा फांडा
पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ और गैंगरेप की शिकार किशोरी के पिता व भाई धार्मिक कार्यक्रम के लिए गत 24 अप्रैल को भीलवाड़ा से बाहर गए थे, जो 29 मई को घर वापस आए। घर आकर पिता ने घर में सार-संभाल की तो नकदी व गहने रखने वाली पेटी से नकदी व आभूषण गायब मिले। जब उसने इस बारे में पत्नी और बेटी से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। बाद में बेटी से अकेले में पूछा तो उसने घर में उनकी गैरमौजूदगी में मां की ओर से चलाए जा रहे ‘गंदे खेल’ की जानकारी देते उसके साथ मां की मौजूदगी में हुई दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटना बताई। 
आरोपी भागने से पहले दबोचे गए 
 हैवानियत का पता लगने पर पिता बेटी को बाजार में घुमाने की बात घर पर कहकर 31 मई को सुभाषनगर थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। डीएसपी विश्नोई ने भी 31 मई को ही थाने पहुंच पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी लेकर पिता-पुत्री को घर भेज दिया, ताकि आरोपियों को कोई संदेह ना हो। डीएसपी विश्नोई ने एक जून को मुकदमे में वांछित मां व एक आरोपी सुजल कण्डारा (हरिजन) को हिरासत में ले लिया। जिनसे की गई सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिन्हें 2 जून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंकुश व दीपक खोखर को 3 जून को गिरफ्तार किया गया। जबकि 5 जून को नाबालिग को निरूद्ध किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत
भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री...
संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति फाइनल
विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा
किसानों को बड़ी राहत : खरीफ-2025 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों की भुगतान तिथि बढ़ाई, 5.57 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सऊदी अरब, कतर और तुर्की की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए नए घटनाक्रम सामने आने के संकेत   
खराब मौसम के कारण दार्जीलिंग रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह: गोरखा मुद्दे पर साधा ममता सरकार पर निशाना, बोले-इस बार होगा परिवर्तन